{"_id":"6aeb71b281dbb50e9d0252ca","slug":"video-auraiya-police-on-high-alert-for-dhanteras-and-diwali-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"धनतेरस और दिवाली पर अलर्ट मोड में औरैया पुलिस, एसपी ने संभाली कमान; सड़कों पर उतरा भारी बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस और दिवाली पर अलर्ट मोड में औरैया पुलिस, एसपी ने संभाली कमान; सड़कों पर उतरा भारी बल
आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के पावन पर्वों को जिले में सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए औरैया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक औरैया ने खुद कमान संभाली और भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान एसपी ने क्षेत्राधिकारी नगर और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजारों, व्यस्त मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी और सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए।
एसपी ने हिदायत दी कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर पैनी नजर रखी जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक की इस गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन और व्यापारियों में सुरक्षा का विश्वास जगाना है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।