{"_id":"6aeb8cbad10ff9ca00079434","slug":"florida-tampa-citibank-office-complex-shooting-two-dead-suspect-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीबारी से दहला अमेरिका: फ्लोरिडा में सिटीबैंक के ऑफिस कॉम्प्लेक्स में फायरिंग, संदिग्ध समेत दो की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गोलीबारी से दहला अमेरिका: फ्लोरिडा में सिटीबैंक के ऑफिस कॉम्प्लेक्स में फायरिंग, संदिग्ध समेत दो की मौत
Thu, 05 Nov 2026 01:21 AM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, टैम्पा
पीटीआई, टैम्पा
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:21 AM IST
सार
फ्लोरिडा के टैम्पा में सिटीबैंक के बड़े ऑफिस परिसर में बुधवार को गोलीबारी हुई। शेरिफ कार्यालय के अनुसार, घटना में संदिग्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने परिसर को घेरकर इमारतों की तलाशी ली और कर्मचारियों को बाहर निकाला। शेरिफ चाड क्रोनिस्टर ने इसे किसी को निशाना बनाकर की गई घटना बताया है।
विज्ञापन
फ्लोरिडा में सिटीबैंक परिसर में फायरिंग से मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिका के फ्लोरिडा में सिटीबैंक के बड़े ऑफिस कॉम्प्लेक्स में बुधवार को गोलीबारी की घटना हुई। इसमें संदिग्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे परिसर को घेर लिया और इमारतों में तलाशी अभियान चलाया। इस कॉम्प्लेक्स में बैंक के हजारों कर्मचारी काम करते हैं।
हिल्सबरो काउंटी शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, बुधवार दोपहर गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार्यालय ने सोशल मीडिया पर बताया कि पुलिस सक्रिय खतरे की सूचना पर पहुंची है और इमारतों को खाली कराकर तलाशी ले रही है।
संदिग्ध के साथ एक अन्य शख्स की हुई मौत
शेरिफ कार्यालय ने बताया कि संदिग्ध और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति घायल हुआ है या नहीं। शेरिफ चाड क्रोनिस्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हमारा मानना है कि यह किसी खास व्यक्ति या समूह को निशाना बनाकर की गई घटना है।"
विज्ञापन
कई मंजिला इमारतों में काम करते हैं हजारों कर्मचारी
टैम्पा के उपनगरीय इलाके में स्थित सिटीबैंक के इस परिसर में तीन मंजिला चार ऑफिस बिल्डिंग हैं। इनमें बैंक के हजारों कर्मचारी काम करते हैं। गोलीबारी के बाद पुलिस ने परिसर में बड़ी संख्या में अधिकारियों को तैनात किया। टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो में कर्मचारियों की लंबी कतारें ऑफिस की इमारतों से बाहर निकलती दिखाई दीं। सिटीग्रुप ने बयान जारी कर कहा कि उसे परिसर में हुई घटना की जानकारी है और वह जांच में अधिकारियों का सहयोग कर रहा है।
गोली चलने की आवाज सुनकर बाहर भागा कर्मचारी
डग मेरिट ने बताया कि बुधवार को उनके बेटे का फोन आया। वह सिटीबैंक परिसर में काम करता है। बेटे ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनने के बाद वह वहां से भागकर बाहर निकल आया था। मेरिट ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, "वह घटना के बहुत करीब था। उसने अपना सारा सामान वहीं छोड़ दिया और किसी तरह वहां से बाहर निकलने में कामयाब रहा।"
उन्होंने कहा कि करीब एक घंटे तक उन्हें यह पता नहीं चल सका कि उनका बेटा सुरक्षित है या नहीं। इंटरनेट कनेक्शन खराब होने के कारण उनसे संपर्क करना मुश्किल हो रहा था। मेरिट ने कहा, "मैं चाहता था कि वह सुरक्षित जगह पर पहुंच जाए। मैं बहुत परेशान था।"