{"_id":"6aeb1ad53446c1c2090930b2","slug":"video-hamirpur-strict-action-to-be-taken-during-tobacco-free-youth-campaign-40-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के दौरान होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के दौरान होगी सख्त कार्रवाई
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा इस वर्ष भी 28 अक्तूबर से 26 दिसंबर तक चलाए जा रहे तंबाकू मुक्त युवा अभियान (टीएफवाईसी 4.0) के तहत जिला हमीरपुर में कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी तथा सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (कोटपा, 2003) की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव आशीष सिंघमार के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राज्य स्तरीय समन्वय समिति (एसएलसीसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, सूचना एवं जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास और अन्य विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए टीएफवाईसी 4.0 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 60 दिनों के इस अभियान के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्टिंग के लिए जिला स्तर पर सभी संबंधित विभाग एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे और सीएमओ कार्यालय को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। इन सभी गतिविधियों से संबंधित फोटो, वीडियो और अन्य जानकारी वेबपोर्टल पर अपलोड की जाएगी। बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एसी टू डीसी संजीत सिंह, सीएमओ डॉ. सतीश कुमार फोतेदार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, सेकेंडरी शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।