{"_id":"6aeb13ecea8f4e937104c62b","slug":"video-family-members-outraged-over-forest-guards-death-block-road-with-his-body-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फॉरेस्ट गार्ड की मौत पर भड़के परिजन, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉरेस्ट गार्ड की मौत पर भड़के परिजन, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
कनीना। गांव कोका निवासी करीब 28 वर्षीय वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड कालूराम की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक के साथ रोष फैल गया। परिजनों ने हादसे को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। विरोध स्वरूप परिजन शव को स्ट्रेचर पर रखकर कस्बे में पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
जानकारी के अनुसार, कालूराम गुढ़ा-कोका रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान वह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। कालूराम वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
शव को स्ट्रेचर पर रखकर निकाला जुलूस
हादसे के बाद परिजनों ने मामले में पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया। उनका आरोप था कि पुलिस मामले को केवल सड़क हादसा मानकर कार्रवाई कर रही है, जबकि उन्हें इसमें साजिश की आशंका है। परिजनों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और उनकी शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई हो।
इसी मांग को लेकर परिजन उप नागरिक अस्पताल से शव को स्ट्रेचर पर रखकर कस्बे में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और स्ट्रेचर को आगे ले जाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन परिजन विरोध जारी रखते हुए कनीना-मंडी टी-पॉइंट तक पहुंच गए।
टी-पॉइंट पर लगाया जाम, वाहनों की लगी कतारें
प्रदर्शनकारियों ने कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।
परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी और पुलिस जाम खुलवाने के लिए परिजनों से बातचीत कर रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।