Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra-minister-nitesh-rane-regime-change-congress-sharia-rahul-gandhi-vada-pav-remark

नितेश राणे का इंडिया ब्लॉक पर निशाना: सत्ता परिवर्तन की मांग पर कहा- वड़ा पाव की दुकान चलाने जैसे आसान नहीं

Thu, 05 Nov 2026 12:46 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 05 Nov 2026 12:46 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने विपक्ष की सत्ता परिवर्तन की मांग को संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा बताया। राणे ने राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
maharashtra-minister-nitesh-rane-regime-change-congress-sharia-rahul-gandhi-vada-pav-remark
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के मत्स्य पालन मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर देश में अराजकता फैलाने और हिंदू धर्म के खिलाफ शरिया (इस्लाम का धार्मिक कानून) लागू कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष 'रेजीम चेंज' यानी सत्ता परिवर्तन के जरिए ऐसा करना चाहता है।
विज्ञापन


नागपुर के महल इलाके में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से आयोजित 'युवा शंखनाद' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राणे ने कहा, "इस समय देश में अराजकता फैलाने और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।" उन्होंने इसे 'संविधान और शरिया के बीच की लड़ाई' बताया। राणे ने आरोप लगाया कि गजवा-ए-हिंद के तहत 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं पर निशाना साधते हुए राणे ने कहा, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के सदस्य सत्ता परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। उनका मकसद लोकतांत्रिक देश में अराजकता पैदा करना और संविधान को खत्म करना है। वे सत्ता परिवर्तन के जरिए हिंदू धर्म के खिलाफ शरिया लागू करना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और पार्टी विधायक आदित्य ठाकरे पर भी उन्होंने निशाना साधा। राणे ने कहा, "वे सत्ता परिवर्तन चाहते हैं, लेकिन सरकार गिराना वड़ा पाव की दुकान चलाने जितना आसान नहीं है।"

औरंगजेब पर पोस्ट को लेकर एआईएमआईएम पार्षद पर निशाना
इससे पहले नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान राणे ने एआईएमआईएम की मुंब्रा पार्षद सहर शेख की मुगल शासक औरंगजेब को लेकर कथित इंस्टाग्राम पोस्ट पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सहर शेख को 'महाराष्ट्र को हरा-भरा करने' का काम दिया गया है। राणे ने कहा, "अगर उन्हें औरंगजेब से इतनी ही गहरी आत्मीयता है तो उन्हें अपने पिता के साथ पाकिस्तान चले जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि सहर शेख शायद यह भूल गई हैं कि उन्हें एक हिंदू राष्ट्र में चुना गया है। राणे ने कहा, "महाराष्ट्र की धरती पर छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों को हराकर हिंदवी स्वराज की स्थापना की थी। यह भगवान शिव और हिंदुओं की भूमि है। यह किसी के पिता का पाकिस्तान नहीं है। वरना ऐसे 'पार्सल' पाकिस्तान भेजना हमें अच्छी तरह आता है।" दरअसल, सहर शेख ने कथित तौर पर अपनी पोस्ट में लिखा था कि 'वे किताबों से मुगल इतिहास मिटाना चाहते हैं।' उन्होंने सवाल उठाया था कि किसी जमीन से उसका इतिहास कैसे मिटाया जा सकता है।

एसआईआर को बताया जरूरी
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर भी नितेश राणे ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया जरूरी है, ताकि कोई पाकिस्तानी या बांग्लादेशी नागरिक भारत आकर मतदान न कर सके।

कुंभ मेले के खर्च पर रोहित पवार को घेरा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता रोहित पवार के कुंभ मेले पर भारी खर्च के दावे को लेकर भी राणे ने सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि रोहित पवार हज यात्रा और उससे जुड़ी कथित अनियमितताओं पर कभी क्यों नहीं बोलते। राणे ने कहा, "रमजान के दौरान जब लोग इलाकों में हंगामा करते हैं, तब रोहित पवार कुछ नहीं कहते। क्या उन्हें केवल हिंदू त्योहारों का विरोध और आलोचना करने का ठेका मिला है? उनका रुख सिर्फ कुंभ मेले तक सीमित है।"


प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की
नितेश राणे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत के बारे में फोन पर जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा, "राजनीति से ऊपर उठकर रिश्ते निभाने की प्रधानमंत्री मोदी की क्षमता उनकी उदारता का उदाहरण है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed