Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Security stepped up in Bhiwani for Diwali and Dhanteras; two-wheelers will not be allowed to enter the city.
{"_id":"6aeb1b35596700f1700b8886","slug":"video-security-stepped-up-in-bhiwani-for-diwali-and-dhanteras-two-wheelers-will-not-be-allowed-to-enter-the-city-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में दीपावली व धनतेरस पर बढ़ाई सुरक्षा, शहर में दुपहिया वाहनों की नहीं होगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में दीपावली व धनतेरस पर बढ़ाई सुरक्षा, शहर में दुपहिया वाहनों की नहीं होगी एंट्री
भिवानी। शहर में दीपावली व धनतेरस के त्योहार को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। धनतेरस पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए शहर में दुपहिया वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगाई जाएगी। हालांकि बड़े वाहनों की एंट्री पहले ही पुलिस ने बंद की हुई है। इसके अलावा अलग से पार्किंग व हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं शहर में पैदल गश्त के साथ राइडर की भी तैनाती की गई है। वहीं शहर में पांच स्थानों पर नाकेबंदी व मचान लगाई जाएगी।
भिवानी के सिटी थाना एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि बाजार की सुरक्षा के लिए धनतेरस पर स्पेशल प्रबंध किए हैं। ताकि आमजन को असुविधा ना हो और सुरक्षा भी रहे। इसलिए पुलिस द्वारा शहर में 5 जगहों पर नाकेबंदी की जाएगी। धनतेरस के दिन शहर में दुपहिया वाहनों की बाजार में एंट्री बैन की जाएगी। ताकि बाजार में भीड़ ना बढ़े। हालांकि चार पहिया वाहनों की बाजार में एंट्री पहले ही बंद की गई है। शहर में 5 जगहों पर मचान लगाई जाएगी। ताकि पुलिस के जवान ऊपर से बाजार की भीड़ पर भी नजर रख पाएं।
हेल्प डेस्क बनेगा
एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि शहर में गश्त बढ़ाई गई है। त्योहार को देखते हुए पुलिस के जवान वर्दी व सामान्य ड्रेस में भी गश्त करेंगे। शहर में 4 बाइक राइडर को स्पेशल नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों से बातचीत में सुझाव मिला है। जिसके आधार पर इस बार पुलिस द्वारा हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। जो सराय चौपटा पर एसएसडी स्कूल में हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। जहां पर पुलिसकर्मी तैनात होंगी। अगर किसी व्यक्ति को बाजार में खरीददारी के समय दिक्कत होती है तो वह सीधे हेल्प डेस्क पर आकर शिकायत कर सकता है और मदद ले सकता है। वहीं व्यापारियों से भी अनुरोध किया है कि वे अपनी दुकानों के बाहर रास्ते या फुटपाथ पर ज्यादा सामान ना रखें। पुलिस ने शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। वहीं व्यापारियों से भी कहा है कि वे अपनी प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी के एक कैमरे का फोकस सड़क की तरफ करें। जिसे काफी व्यापारियों ने माना है।
पार्किंग की व्यवस्था की
एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि त्योहार पर इस बार अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए भिवानी के नागिरक अस्पताल प्रशासन से बातचीत की गई है। त्योहार पर तीन दिन के लिए आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में वार्डों के पास खाली पड़ी जगह को पार्किंग बनाया जाएगा। ताकि बाजार में आने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को वहां खड़ा करें और फिर पैदल खरीददारी के लिए बाजार में आए। इसलिए अस्पताल के एक नंबर गेट की एंट्री को पार्किंग के वाहन चालकों के लिए प्रयोग किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।