Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The government may give a big gift to women before the elections, money will be deposited in the accounts

यूपी: चुनाव से पहले सरकार दे सकती है महिलाओं को बड़ा तोहफा, चार करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे

Thu, 05 Nov 2026 07:11 AM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 05 Nov 2026 07:11 AM IST
सार

UP elections: प्रदेश सरकार यूपी चुनाव से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। इसे चुनावों में भाजपा के मास्टर स्ट्रोक की तरह देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
UP: The government may give a big gift to women before the elections, money will be deposited in the accounts
यूपी सरकार का चुनावी तोहफा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार महिलाओं को बड़ी सौगात दे सकती है। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले महिलाओं के बैंक खातों में एक निश्चित राशि सीधे भेजने की योजना का जल्द एलान हो सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इस योजना से प्रदेश की चार करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या छह करोड़ से अधिक है। ऐसे में करीब 66 फीसदी महिलाओं को योजना के दायरे में लाया जा सकता है। 10 अप्रैल को जारी एसआईआर के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में प्रति 1000 पुरुष मतदाताओं पर 834 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन


महिला मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सभी राजनीतिक दल इस वर्ग को साधने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही योजना की औपचारिक घोषणा कर सकती है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को आर्थिक मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनाव से ठीक पहले खातों में सीधे राशि भेजने की पहल सरकार के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकती है। फिलहाल शासन स्तर पर योजना को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, संबंधित अधिकारी इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed