{"_id":"6a2032afcaed1dd8390a959a","slug":"video-officials-and-staff-start-then-forget-rs15-crore-project-to-construct-overhead-tank-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओवरहेड टैंक बनाने के लिए डेढ़ करोड़ का काम शुरू कर भूले अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहेड टैंक बनाने के लिए डेढ़ करोड़ का काम शुरू कर भूले अधिकारी-कर्मचारी
Vimal Sharma
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:27 PM IST
Link Copied
जल जीवन मिशन ने पाइप लाइन से घर-घर पानी पहुंचाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का काम शुरू कर उसकी सुध नहीं ली। सबमर्सिबल लगाकर और ओवरहेड टैंक बनाने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ दिया। पाल और भारापुर माफी गांव के लोग हैंडपंप से प्यास बुझा रहे हैं।
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाल में भारापुर माफी मझरा लगता हैै। दोनों गांव में पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन ने अगस्त-22 में भारापुर माफी में काम शुरू किया। उसने बिजलीघर के निकट सबसे पहले सबमर्सिबल लगाया। इसकेेेे बाद ओवरहेड टैंक बनाने के लिए गड्ढा खोदा गया। जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने दर्शाया कि इस योजना पर 149.54 लाख रुपये खर्च होंगे। दोनों गांवों में पानी पहुंचाने के लिए पाइप मंगा लिए। ग्रामीण बड़े खुश हुए कि अब उनको पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल मिलेगा। काम शुरू होने के साथ ही ग्राम प्रधान अंजू सिंह चाैहान व दोनों गांवों के लोगों ने मिशन के अधिकारियों से कहा कि पाइप लाइन बिछाने से पहले ओवरहेड टैंक पूरा बनवा लें। इसके बाद पाइप लाइन बिछवाएं। उधर भारापुर माफी के कुछ लोगों नेे पाइप लाइन बिछाने पर
आपत्ति जताई। जिसके बाद मिशन के अधिकारी और कर्मचारी काम शुरू करने के बाद नहीं लौटे। लिहाजा दोनों गांवों के लोग हैंडपंप या सबमर्सिबल से अपनी पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। ग्राम प्रधान अंजू सिंह चौहान का कहना है कि उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया, लेकिन कोई नहीं सुन रहा हैै।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।