फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Lawyers create a ruckus at the Kotwali police station, raising slogans while demanding the registration of an FIR.

Amroha News: एफआईआर की मांग पर कोतवाली में वकीलों का हंगामा, जमकर नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Lawyers create a ruckus at the Kotwali police station, raising slogans while demanding the registration of an FIR.
अमरोहा। अधिवक्ता से अभद्रता और मारपीट के आरोप में विजिलेंस के जेई और महिला दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर बुधवार रात वकीलों ने शहर कोतवाली में हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए वे परिसर में धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे तक पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर वकील लौट गए। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला सद्दो निवासी अधिवक्ता शाने हैदर के मुताबिक, बुधवार सुबह विजिलेंस के जेई शैलेश कुमार यादव टीम के साथ बिजली चेकिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई, जहां समझौता हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में अधिवक्ता मोहल्ला दानिशमंदान स्थित बिजलीघर की दूसरी मंजिल पर बने विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। वहां जेई और महिला दरोगा ने उनसे अभद्रता की और कमरे में बंद कर मारपीट की। किसी तरह निकलकर घर पहुंचे अधिवक्ता ने साथियों को जानकारी दी। इसके बाद देर शाम बड़ी संख्या में वकील कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर एफआईआर की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सीपी शुक्ल और निरीक्षक अपराध अमन सिंह यादव ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन वकील तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़े रहे। हंगामा बढ़ने पर कोतवाल ने चौकी प्रभारियों और अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया। बाद में समझाने पर अधिवक्ता लौट गए।

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। तत्काल एफआईआर की मांग को लेकर हंगामे की स्थिति बनी, लेकिन समझाने पर मामला शांत हो गया। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed