फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard spotted with two cubs in Neeli Khedi; panic among villagers

Amroha News: अब नीली खेड़ी में दो शावकों के साथ दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted with two cubs in Neeli Khedi; panic among villagers
डिडौली(अमरोहा)। चुबका और पूरनपुर के बाद अब नीली खेड़ी के खेतों में दो शावकों के साथ तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। बुधवार देर शाम गन्ने के खेत में पानी चलाने पहुंचे किसान को तेंदुआ दिखा। बृहस्पतिवार सुबह मूंढा इम्मा मार्ग पर भी ग्रामीणों का सामना तेंदुए और उसके शावकों से हुआ। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

नीली खेड़ी निवासी जुनैद बुधवार देर शाम खेत में पानी चलाने पहुंचे थे। इसी दौरान तेंदुए को दो शावकों के साथ देखकर घबराए जुनैद ने गांव लौटकर ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह आसिम, सज्जारुल, गुफरान और ग्राम प्रशासक रिहान पाशा टहलने निकले तो मूंढा इम्मा मार्ग पर तेंदुआ शावकों के साथ दिखाई दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ शावकों समेत जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, तीन दिन पहले पार्वती देवी, रूबी समेत कई महिलाएं खेत में धान काट रही थीं। इसी दौरान तेंदुआ एक गीदड़ का शिकार कर उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया था। गन्ने की फसल बड़ी होने से तेंदुए के छिपे होने की आशंका के चलते खेतों में काम करने वाले लोग डरे हुए हैं।

ग्राम प्रशासक रिहान पाशा ने वन विभाग से पिंजरा लगवाने की मांग की है। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि निगरानी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed