{"_id":"6aca30b2c493a7c4910ef48f","slug":"video-parava-makhayamatara-malyama-saha-yathava-ka-panaeyatatha-para-abdakaranagara-ma-karayakarama-aayajata-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अंबेडकरनगर में कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर अंबेडकरनगर में कार्यक्रम आयोजित
अंबेडकरनगर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को जलालपुर तहसील क्षेत्र के एक निजी मैरिज हॉल में सपाइयों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद बाइक रैली निकालकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुभाष राय, वरिष्ठ नेता राजेश सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, भीम निषाद, जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव, पुंदरी गौतम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमर हयात, नदीम अंसारी, धर्मेंद्र यादव, यासिर हयात और पिंकी किन्नर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में समाज के विभिन्न वर्गों के हितों की आवाज उठाई। उन्होंने समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के साथ कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उनके विचार और संघर्ष आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद निकाली गई बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और जनता के बीच सक्रिय रहना जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए जुटने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।