{"_id":"6ace7642bc108f7f7e0b95c4","slug":"video-youths-assault-man-after-being-confronted-for-repeatedly-riding-through-lane-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गली में बाइक से चक्कर काट रहे थे युवक, रोकने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गली में बाइक से चक्कर काट रहे थे युवक, रोकने पर पीटा
आगरा के सैंया कस्बे की बीच वाली गली में बाइक से चक्कर लगाने का विरोध करने पर बाइक सवार युवकों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष ने तमंचे से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व अन्य युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। सैंया कस्बा स्थित बीच वाली बस्ती की गली में शुक्रवार की शाम दो युवक बाइक से बार-बारचक्कर लगा रहे थे। गली में परचून का खोखा लगाने वाले दुकानदार ने युवकों से गली में आने का कारण पूछा तो दोनों युवक भड़क गए। गाली गलौज करते हुए चले गए। आरोप है कि आरोपी युवक अर्जुन निवासी नगला मोहरे देर रात करीब एक बजे दो बाइकों पर अन्य युवकों के साथ गली में आया और पीड़ित के घर में घुसकर पिटाई कर दी। आरोप है कि युवकों ने फायरिंग भी की। बस्ती के अन्य लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।