{"_id":"6ad3a2efab985ed68f05c7f5","slug":"video-women-issues-heard-at-pink-help-desk-in-tehsil-office-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तहसील में पिंक हेल्प डेस्क पर सुनीं महिलाओं की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तहसील में पिंक हेल्प डेस्क पर सुनीं महिलाओं की समस्याएं
आगरा के फतेहाबाद में महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने के लिए सुरक्षित मंच उपलब्ध कराने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील में पिंक समाधान दिवस आयोजित किया गया। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने पिंक हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं की शिकायतें सुनीं। शिकायतों के प्राथमिकता से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया गया। साथ ही महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के तहत सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर चुप रहने के बजाय पुलिस की मदद लें। उन्हें महिला सुरक्षा के लिए 1090, आपातकालीन सहायता के लिए 112, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930, बाल सहायता के लिए 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और एंबुलेंस सेवा के लिए 102 व 108 की जानकारी दी गई। टीम ने हेल्पलाइन नंबरों का जरूरत के समय इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में थाना फतेहाबाद की मिशन शक्ति प्रभारी शिवानी आर्य, महिला उपनिरीक्षक नीतल चौधरी, एंटी रोमियो प्रभारी शिवानी मलिक और महिला कांस्टेबल राजकला मौजूद रहीं। थाना डौकी से मिशन शक्ति प्रभारी दीपिका भाटी, उपनिरीक्षक मोहम्मद खालिद और महिला आरक्षी आशु भारद्वाज ने भी महिलाओं को जागरूक किया। थाना निबोहरा की मिशन शक्ति प्रभारी ट्विंकल भाटी, महिला सिपाही वंदना और पूजा बंसल सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि शासन के निर्देश पर तहसील दिवस में पिंक हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। तहसील दिवस में महिलाओं संबंधित अनेक शिकायत आती हैं। इसके माध्यम से महिलाओं से संबंधित शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण में अपनी बात रखने का अवसर देना और उनकी समस्याओं के समाधान में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।