{"_id":"6ad3512e8bf8c5388009e4ee","slug":"video-video-yavaka-na-satashana-para-aatamahataya-ka-kaya-parayasa-patana-para-bcaca-ka-lkara-bhagana-ka-lgaya-aarapa-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: युवक ने स्टेशन पर आत्महत्या का किया प्रयास, पत्नी पर बच्चों को लेकर भागने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: युवक ने स्टेशन पर आत्महत्या का किया प्रयास, पत्नी पर बच्चों को लेकर भागने का लगाया आरोप
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जीआरपी पुलिस की तत्परता व सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बच गई है, जीआरपी युवक को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। आज दोपहर लगभग 1 बजे वो प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंचा और पटरी पर जाकर लेट गया था।
जानकारी के अनुसार आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक कोतवाली नगर क्षेत्र का रहने वाला है, जिसकी पहचान संतोष के रूप में हुई है। उसने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी लगभग 10 साल पहले लव मैरिज के तौर पर हुई थी। उनके दो बच्चे हैं एक डेढ़ साल का बेटा और साढ़े चार साल की बेटी है। वह जिम चलाने का काम करते।
संतोष ने बताया कि उनकी पत्नी निकिता तावड़े सूरत के रेड रोड की रहने वाली है। उसकी मां मंजिला बेन और पिता नानजी भाई तावड़े हैं। संतोष ने बताया कि बीते 12 अक्टूबर को पत्नी घर उसके से बच्चों को लेकर कहीं चली गईं और उन्हें आत्महत्या करने की कोशिश करने के लिए उकसाया तथा झूठा ज़हर देने की कोशिश की।
संतोष का कहना है कि उन्होंने पुलिस प्रशासन के पास कई बार गुहार लगाई, सबूत और दस्तावेज (जैसे कॉल रिकॉर्डिंग आदि) भी दिए, लेकिन अभी तक उन्हें कोई न्याय नहीं मिला है।
उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाने और अपनी बात रखने के लिए बहुत प्रयास किया, परंतु प्रशासन की तरफ से कोई ठोस मदद नहीं मिली। न्याय न मिलने और लगातार मानसिक प्रताड़ना व डिप्रेशन के कारण वह बेहद निराश और हताश हो चुके हैं। हालांकि जीआरपी ने युवक के परिजनों को मामले की सूचना दिया जिस पर परिजन थाने पर पहुंचे। जीआरपी युवक व उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।