फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants snatched chain from woman neck near police outpost In Agra

बदमाशों का दुस्साहस: दिनदहाड़े महिला के गले से तोड़ी चेन, चाैकी से 200 मीटर दूर वारदात; CCTV खंगाल रही पुलिस

Sat, 17 Oct 2026 06:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 17 Oct 2026 06:14 PM IST
सार

बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की दो चेन छीन लीं। धक्का लगने से अर्चना जमीन पर गिरी और चोटिल हो गईं। उन्होंने शोर मचाया और पीछा किया पर आरोपी भाग निकले। 

विज्ञापन
miscreants snatched chain from woman neck near police outpost In Agra
वारदात के बाद माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा की पश्चिमपुरी चौकी से 200 मीटर की दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े पैदल जा रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की दो चेन छीन ली और भाग गए। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के इकबाल को चुनौती देने वाली घटना शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे की है। फरीदाबाद निवासी ललित कुमार दिल्ली बिजली बोर्ड में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि उनके मामा रिटायर्ड एसपी, यूपीपीसीएल शीतल प्रकाश आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर एक में रहते हैं। शनिवार को उनके बेटे दीपक की शादी पश्चिमपुरी क्षेत्र के एक बैंक्वेट हाल में होनी है। 
विज्ञापन


शादी में शामिल होने के लिए वह आगरा आए थे। पश्चिमपुरी से ईंट मंडी रोड पर श्याम वृंदावन अपार्टमेंट के सामने होटल पैराडाइज में रुके थे। पत्नी अर्चना दोपहर तीन बजे कुछ सामान लेने के लिए निकली थीं। होटल से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की दो चेन छीन लीं। धक्का लगने से अर्चना जमीन पर गिरी और चोटिल हो गईं। उन्होंने शोर मचाया और पीछा किया पर आरोपी भाग निकले। पत्नी की जानकारी पर उन्होंने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सिकंदरा थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू कर दी। वायरलेस पर सभी थानों को अलर्ट किया गया। आरोपियों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है।

सड़क पर ओपन बार, दिन भर फर्राटा मारते बाइकर्स
स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड पर शराब की दुकान के आसपास पुलिस की शह पर ओपन बार बना हुआ है। ठेल, ढकेल और खोखों पर हर वक्त शराबियों की भीड़ जमा रहती है। बीते कुछ दिनों से कुछ बाइकर्स मोडिफाइड साइलेंसर लगी बाइकों से दिन भर फर्राटा भरते हुए स्टंटबाजी करते हैं। अभियान चलने के बावजूद पुलिस का ध्यान उधर नहीं रहता है।


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। -बजरंग प्रसाद, एसीपी हरीपर्वत



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed