{"_id":"6ad34bf873cfe349f205c028","slug":"video-ayathhaya-matathata-saca-ma-nama-jaugdhavana-ka-yavao-ma-utasaha-pahal-thana-2000-aavathana-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को युवाओं में उत्साह, पहले दिन बड़ी संख्या में भरे फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को युवाओं में उत्साह, पहले दिन बड़ी संख्या में भरे फार्म
अयोध्या में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए युवाओं और नवविवाहित महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पहले विशेष अभियान दिवस पर बड़ी संख्या में लोगों ने नाम शामिल कराने के लिए फार्म भरे।
अभियान के दौरान रामबाड़ी स्थित मतदान केंद्र पर बीएलओ पारसनाथ, शुभम गुप्ता, उवेद उल्ला, शुभम श्रीवास्तव और सूरज पांडेय मौजूद मिले। यहां मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए लोगों ने आवेदन किया।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित विशेष अभियान का उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ना और सूची में दर्ज नाम, पता सहित अन्य विवरणों की त्रुटियों को दूर करना है। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए रुदौली विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ और सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है।
अभियान के अगले चरण में रविवार से बीएलओ घर-घर जाकर पात्र नागरिकों से संपर्क करेंगे और मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। दूसरा विशेष अभियान दिवस 24 अक्टूबर को आयोजित होगा। पात्र नागरिक अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ से नाम जुड़वाने और विवरणों में संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।