फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water crisis emerges due to the suspension of Ganga water supply in Agra

त्योहार पर गंगाजल मिलना बंद: बूंद-बूंद पानी को तरसे 12 लाख लोग, टैंकर मंगाने के लिए इस नंबर पर करें काॅल

Sat, 17 Oct 2026 09:13 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 17 Oct 2026 09:13 PM IST
सार

बुलंदशहर के पालड़ा झाल से गंगाजल मिलना बंद होने से जलसंकट खड़ा हो गया। त्योहार पर लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में पानी का टैंकर मंगाने के लिए विभाग की ओर से नंबर जारी किया गया है।

विज्ञापन
Water crisis emerges due to the suspension of Ganga water supply in Agra
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated

विस्तार

हरिद्वार से ऊपरी गंगा नहर के जरिए बुलंदशहर के पालड़ा झाल को मिल रहा पानी 16 अक्तूबर को बंद कर दिया गया। इससे पालड़ा से पाइपलाइन के जरिए आगरा के सिकंदरा और जीवनीमंडी वाटरवर्क्स को मिल रहे गंगाजल की आपूर्ति शुक्रवार रात से बंद हो गई। शहर के 12 लाख से ज्यादा लोगों को शुक्रवार रात और शनिवार को सुबह एवं शाम की जलापूर्ति नहीं हो पाई। सिंचाई विभाग ने 21 अक्तूबर से 8 नवंबर तक ऊपरी गंगा नहर को सफाई के लिए बंद करने की जानकारी दी थी, लेकिन पांच दिन पहले ही नहर बंद कर दी गई। इससे पूरे शहर में लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस गए।
विज्ञापन


सिकंदरा वाटरवर्क्स पर 144 एमएलडी और जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से करीब 120 एमएलडी की गंगाजल शहर में आपूर्ति होती है। पालड़ा से हर दिन 150 क्यूसेक पानी पाइपलाइन के जरिए आता है, जिसमें 10 क्यूसेक मथुरा को और 140 क्यूसेक आगरा को मिलता है। शुक्रवार रात से पालड़ा से गंगाजल की आपूर्ति बंद कर दी गई तो केवल सिकंदरा के एमबीबीआर प्लांट से यमुना जल का शोधन कर आपूर्ति दी गई। इस वजह से सिकंदरा क्षेत्र में तो कुछ जगह पानी का प्रेशर पहुंचा, लेकिन गंगाजल की आपूर्ति वाले क्षेत्रों में पानी मिला ही नहीं। नवरात्र में लोगों को सुबह पूजा-अर्चना और नहाने के लिए पानी नहीं मिला तो शिकायतें शुरू हुई। जलकल विभाग के पास सुबह से रात तक पार्षदों और लोगों ने पानी न मिलने की शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन


इस नंबर पर फोन करके मंगाएं टैंकर
जलकल विभाग ने गंगाजल की आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 8192095401 जारी किया है। इस पर फोन करके लोग टैंकर मंगवा सकते हैं। जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि पालड़ा से पानी कम मिल रहा है, इसलिए लोग जब भी आपूर्ति हो, भंडारण करके रख लें और कम खर्च करें। टंकियों को ओवरफ्लो न होने दें और दिवाली तक पानी की बूंद भी बर्बाद न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

त्योहार पर पानी की किल्लत से कानून व्यवस्था का संकट
नवरात्र के बाद रामनवमी, दशहरा और फिर दिवाली, अगले 20 दिन तक त्योहारी सीजन रहेगा। ऐसे में ऊपरी गंगा नहर को सफाई के लिए बंद करने से त्योहारों पर पानी का संकट कानून व्यवस्था का संकट खड़ा कर सकता है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने यह आशंका जताते हुए 150 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की मांग की है। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता गंगा को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि आगरा को 150 क्यूसेक पानी देने के लिए नहर में 850 क्यूसेक पानी का प्रवाह जरूरी है, तभी पालड़ा को पानी मिल पाएगा, जो आगरा तक पहुंचेगा।

मध्य गंगा नहर से पानी दिलाने के लिए की मांग
16 अक्तूबर को पालड़ा से पानी बंद करने के कारण आगरा में पेयजल संकट को देखते हुए जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव चौधरी बुलंदशहर पहुंचे और रेगुलेटर पर मिल रहे पानी और जलापूर्ति की व्यवस्थाओं पर बात की। उन्होंने बताया कि ऊपरी गंगा नहर में पानी बंद करने से बेहद कम पानी मिल रहा है। पालड़ा तक मध्य गंगा नहर से भी पानी पहुंच सकता है, इसलिए अगले 20 दिनों तक उसी से गंगाजल देने के लिए सिंचाई विभाग से कहा गया है।

शुक्रवार रात से पानी की आपूर्ति बंद पड़ी है। कोई अधिकारी सुन नहीं रहा। त्योहार पर ही यह दिक्कत शुरू होती है। वार्षिक सफाई व्यवस्था का समय बदला जाए। -राजकुमार नागरथ, खेरिया मोड़

पुराने शहर की गलियों में सबमर्सिबल नहीं है। ऐसे में लोग गंगाजल आपूर्ति पर ही निर्भर हैं। नवरात्र में पानी न मिलने से परेशानी हो रही है। इसका निदान तत्काल कराया जाए। -रवि बिहारी माथुर, पार्षद, पीपलमंडी

हमारे क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में पानी की किल्लत थी, अब शुक्रवार रात से पूरी तरह से सप्लाई ठप है। जलकल विभाग टैंकर से पानी भेजे, अन्यथा लोग प्रदर्शन करेंगे। -राजेश प्रजापति, अशोक नगर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed