फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic diversion to remain three days in agra

आगरा में तीन दिन ट्रैफिक डायवर्जन: यमुना किनारा रोड पर सिटी बस भी नहीं चलेंगी, ये रूट प्लान देखकर ही निकलें

Sat, 17 Oct 2026 07:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 17 Oct 2026 07:53 PM IST
सार

आगरा में तीन दिन ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। पुलिस की ओर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दहशरा उत्सव को लेकर डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन 19  अक्तूबर से शुरू होगा। इस दाैरान यमुना किनारा मार्ग पर सिटी बसें भी प्रतिबंधित रहेंगी। 

विज्ञापन
Traffic diversion to remain three days in agra
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में डायवर्जन लागू किया है। 19 से 21 अक्तूबर तक सुबह छह बजे से प्रतिमा विसर्जन समाप्त होने तक यमुना किनारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। यहां विसर्जन के दौरान कैलाश घाट, बल्केश्वर घाट, दशहरा घाट और हाथीघाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर कई प्रमुख चौराहों से वाहनों का आवागमन रोककर वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की गई है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से डायवर्जन का पालन करने की अपील की है। किसी असुविधा की स्थिति में यातायात कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर चल रही एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रास्ता देने की भी अपील की है।
विज्ञापन


इन मार्गों पर लागू रहेगा डायवर्जन
- वाटरवर्क्स-सुल्तानगंज की पुलिया से श्मशान घाट चौराहे तक: यमुना किनारा मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन एनएच-19 या एमजी रोड से जा सकेंगे।
विज्ञापन

- श्मशान घाट से जीवनी मंडी चौराहे की ओर: वाटरवर्क्स चौराहा और सुल्तानगंज की पुलिया की तरफ जाने वाले वाहनों को अमर सिंह गेट, बिजलीघर चौराहा, मदीना तिराहा, दरेसी, बेलनगंज या करियप्पा रोड से एमजी रोड होकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन: फतेहाबाद रोड, ताजमहल और ग्वालियर की ओर जाने वाले वाहन इनर रिंग रोड से फतेहाबाद रोड होते हुए एमजी रोड की ओर जाएंगे।
- डॉ. बीआर आंबेडकर यमुना पुल, एत्माद्दौला की तरफ से: व्यावसायिक वाहन यमुना किनारा गोलचक्कर की ओर नहीं आएंगे। जरूरत पड़ने पर श्मशान घाट से आने वाले वाहनों को गोलचक्कर से डॉ. बीआर आंबेडकर पुल होकर एत्माद्दौला की ओर निकाला जाएगा।
- स्ट्रेची पुल से बेलनगंज की ओर: एत्माद्दौला की तरफ से कोई वाहन बेलनगंज नहीं आएगा। बेलनगंज से हल्के वाहन स्ट्रेची पुल होकर एत्माद्दौला जा सकेंगे।
- बेलनगंज तिराहे से हाथीघाट की ओर: सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता कार्यालय के पास तिराहे से यमुना किनारे हाथीघाट की ओर सभी व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- एसीपी छत्ता कट से डायवर्जन- यमुना किनारा मार्ग पर दबाव बढ़ने पर वाहनों को बेलनगंज अथवा कचहरी घाट-दरेसी की ओर भेजा जाएगा।
- ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग से निकलने वाले वाहन: इन्हें श्मशान घाट तिराहे से यमुना किनारा मार्ग पर नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन विक्टोरिया पार्क तिराहे से पुरानी मंडी या करियप्पा चौराहे होते हुए एमजी रोड अथवा फतेहाबाद रोड से जा सकेंगे।
- हाथीघाट पर प्रतिबंध: यमुना किनारा मार्ग पर हाथीघाट में प्रतिमा विसर्जन के दौरान सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- हाथीघाट रेलवे पुल: फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर केवल प्रतिमाएं लेकर आने वाले वाहनों को प्रवेश मिलेगा। अन्य वाहनों को श्मशान घाट चौराहे की ओर मोड़ा जाएगा।
- यमुना किनारा मार्ग से डायवर्ट वाहन: ये वाहन एमजी प्रथम रोड से आवागमन कर सकेंगे।
- बिजलीघर चौराहे से हाथीघाट: रोडवेज बस, टूरिस्ट बस और अन्य वाहनों को आगरा फोर्ट से हाथीघाट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें अमर सिंह गेट, करियप्पा चौराहा और एमजी रोड अथवा फतेहाबाद रोड से निकाला जाएगा।


सिटी बसों पर रहेगी रोक
प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए यमुना किनारा मार्ग पर सिटी बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। बसें अमर सिंह गेट और करियप्पा चौराहे से होकर गुजरेंगी।

नो एंट्री पास भी रहेंगे निरस्त
प्रतिमा विसर्जन समाप्त होने तक यमुना किनारा मार्ग पर पहले से जारी सभी नो एंट्री पास और अनुमति पत्र निरस्त माने जाएंगे। थाना छत्ता, सिकंदरा, कमलानगर और ताजगंज पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों के घाटों और आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर विसर्जन को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed