Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Path cleared for supplying paddy to rice millers in Ratiya who install CMR (Custom Milled Rice) capacity of up to 80 percent.
{"_id":"6ad352243197ae4f6c02a8cd","slug":"video-path-cleared-for-supplying-paddy-to-rice-millers-in-ratiya-who-install-cmr-custom-milled-rice-capacity-of-up-to-80-percent-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया में 80 प्रतिशत तक सीएमआर लगाने वाले राइस मिलरों को धान देने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया में 80 प्रतिशत तक सीएमआर लगाने वाले राइस मिलरों को धान देने का रास्ता साफ
धान खरीद और उठान के बीच राइस मिलरों को राहत मिली है। कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) के तहत 80 प्रतिशत तक चावल लगाने वाले राइस मिलरों को धान उपलब्ध करवाने के संबंध में पत्र जारी किया गया है। पत्र जारी होने से संबंधित श्रेणी के मिलरों को धान मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान मोनू जिंदल, रूप गर्ग , सुरेश झाम्ब व अन्य व्यापारियों ने बताया कि विधायक जरनैल सिंह को अपनी समस्या बताई तो विधायक ने मिलरों की इस समस्या को गंभीरता से उठाया था। उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर, फूड डायरेक्टर और प्रिंसिपल सेक्रेटरी के समक्ष मामला रखते हुए समाधान की मांग की। एसोसिएशन का कहना है कि विधायक ने अधिकारियों के साथ पूरा दिन बैठकर पत्र जारी करवाने के लिए प्रयास किए। इसके बाद संबंधित पत्र डीएफएससी कार्यालय पहुंच गया है।
धान उठान में तेजी आने की उम्मीद
एसोसिएशन के मुताबिक, इस निर्णय से निर्धारित 80 प्रतिशत तक सीएमआर लगाने की श्रेणी में आने वाले मिलरों को धान उपलब्ध करवाने में राहत मिलेगी। इससे धान की लिफ्टिंग में तेजी आने और मंडियों में फसल के उठान में सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही, किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय पर मिलने में भी मदद मिल सकती है। मिलरों को भी अपना काम सुचारू रूप से चलाने में सुविधा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।