{"_id":"6acba1360e4847a9c20484e7","slug":"video-smart-helmet-wins-first-prize-suicide-prevention-fan-ranks-second-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्मार्ट हेलमेट ने मारी बाजी, आत्महत्या रोकने वाले पंखे को मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्मार्ट हेलमेट ने मारी बाजी, आत्महत्या रोकने वाले पंखे को मिला दूसरा स्थान
आगरा के पुलिस मॉडर्न स्कूल, में शनिवार को वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी उड़ान का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि एसीपी बजरंग प्रसाद ने प्रधानाचार्या रचना श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा, सौर एवं पवन ऊर्जा, वर्षा जल संचयन, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। इनमें स्मार्ट एंड सस्टेनेबल एग्रीकल्चर, ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, वाटर कंजर्वेशन, चंद्रयान-3, स्मार्ट हेलमेट और आत्महत्या रोकने वाली सीलिंग फैन प्रणाली शामिल रहीं। प्रतियोगिता में कक्षा 11 के दानिश का स्मार्ट हेलमेट को प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। यह शराब पीकर वाहन चलाने की स्थिति में चालक की जानकारी और गाड़ी की गति बताने से संबंधित था। कक्षा 10 के आदित्य का सुसाइड प्रोटेक्टर फैन द्वितीय और कक्षा 12 के गौरांश का दिव्यांग, बीमार व बुजुर्गों के लिए स्मार्ट ग्लव्स प्रोजेक्ट तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और डॉ. विक्रम साराभाई के योगदान से परिचित कराते हुए नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।