फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Grand welcome for Rajya Sabha MP Rampratap Singh Chauhan upon his arrival in Agra

'कार्यकर्ताओं का काम न रुके': राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह ने अफसरों को चेताया, समर्थकों ने किया स्वागत

Sun, 11 Oct 2026 04:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 11 Oct 2026 04:53 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में नक्सलवाद फैलाना चाहती है। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला गांधी नगर स्थित आवास के लिए रवाना हो गया। 

विज्ञापन
Grand welcome for Rajya Sabha MP Rampratap Singh Chauhan upon his arrival in Agra
राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चाैहान का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान ने एक बार फिर अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को कभी झुकने नहीं दिया जाएगा। रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे लखनऊ से पहली बार आगरा आगमन पर उनका काफिला इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां टोल प्लाजा पहुंचा। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन चल रहा है। इसमें जो भी अराजकता फैलाएगा, वह निश्चित रूप से कार्रवाई का भागीदार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कार्यकर्ताओं से उनके निर्देशों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन


विज्ञापन


यूजीसी बिल पर बोले, अभी लागू ही नहीं हुआ
यूजीसी बिल पर बिना किसी का नाम लिए रामप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि सवर्ण, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लोग एक ही गुलदस्ते के फूल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारी बगिया के माली हैं। वह इस खूबसूरत बगिया को कभी उजड़ने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि यूजीसी बिल अभी लागू ही नहीं हुआ है।  राज्यसभा सांसद ने कहा कि वर्ष 2017 को 2027 में फिर दोहराएंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएंगे। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में नक्सलवाद फैलाना चाहती है। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला गांधी नगर स्थित आवास के लिए रवाना हो गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, विधायक जीएस धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महेश शर्मा, नितेश शिवहरे, शैलू पंडित, गौरव राजावत, मनीष गौतम, जगवीर सिंह तोमर, रामकुमार शर्मा, स्वदेश बघेल, लज्जाराम धनगर, चंद्रप्रताप सिंह, डॉ. विष्णु ठाकुर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल की आठ लेन पर काफिले के वाहनों का कब्जा
नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान के स्वागत के दौरान रहनकलां टोल प्लाजा पर जाम जैसे हालात बन गए। सांसद के काफिले में आए वाहनों और कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा की करीब आठ लेन पर कब्जा कर लिया। वीआईपी लेन पर भी कार्यकर्ता जमा रहे। इनर रिंग रोड पर डेढ़ सौ से अधिक वाहन सांसद के आगमन और स्वागत के इंतजार में खड़े रहे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed