{"_id":"6ac7dd33f530795db10b3b3b","slug":"video-six-booked-in-attack-on-two-brothers-and-two-sisters-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाई-बहनों पर हमले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाई-बहनों पर हमले में छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी
आगरा के बाह के जैतपुर के कान्हरपुरा गांव में मंगलवार रात 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी, फरसा, लाठी से हुए हमले में दो भाई और दो बहनों समेत 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने 6 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कान्हरपुरा के दिलीप की ओर से जैतपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक मंगलवार रात 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर बेटे अंकित के साथ पड़ोसी रामानंद, उनकी पत्नी दीप्ती, बेटे प्रांजल, सुंदर, अजय, उनकी पत्नी नीरू, बेटे अनुराग ने गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। चीख पुकार पर परिजन बचाने पहुंचे, तो कुल्हाड़ी, फरसा, लाठी आदि से प्रहार किए। हमले में बेटी पूजा, भावना, बेटा अंकित, रिक्की, भाई और भाई की पत्नी घायल हो गए। जैतपुर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया जैतपुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।