{"_id":"6ac788f1bac1adcda8045928","slug":"video-mandi-cadets-pledge-to-serve-the-nation-on-indian-air-force-day-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: भारतीय वायु सेना दिवस पर कैडेटों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: भारतीय वायु सेना दिवस पर कैडेटों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
मंडी, 8 अक्तूबर। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की एनसीसी वायु सेना विंग की ओर से भारतीय वायु सेना दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कैडेटों को वायु सेना के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की परंपरा से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फ्लाइट कमांडर एवं एनसीसी अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल ने की।
उन्होंने कहा कि आठ अक्तूबर भारतीय वायु सेना के अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन करने का दिन है। वायु योद्धाओं ने युद्ध के साथ प्राकृतिक आपदाओं, राहत-बचाव और मानवीय सहायता अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कैडेटों से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और आत्मविकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि वायु सेना देश की सुरक्षा के साथ आपदा राहत और बचाव कार्यों में भी अहम योगदान देती है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शिविरों में भाग लेने के साथ विभिन्न पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं। भाषण प्रतियोगिता में कैडेट काजल प्रथम, कविता द्वितीय और खुशबू जामवाल तृतीय रहीं। चित्र लेखन में आयुषी प्रथम, खुशबू ठाकुर द्वितीय और भावना तृतीय रहीं। कार्यक्रम में एनसीसी एयर विंग और आर्मी विंग के 53 कैडेटों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।