{"_id":"6ac78fda51e67467840ec11d","slug":"video-dm-chandauli-issues-instructions-to-record-accurate-data-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सटीक आंकड़े दर्ज करने के दिए निर्देश, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सटीक आंकड़े दर्ज करने के दिए निर्देश, VIDEO
भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत प्री-टेस्टिंग/पोस्ट-न्यूमरेशन (पीई) प्रक्रिया के प्रथम स्लॉट का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवसा में शुरू हुआ। प्रशिक्षण 8 से 10 अक्टूबर तक चलेगा। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मास्टर ट्रेनर्स की ओर से जनगणना की प्रक्रिया और आंकड़े दर्ज करने की जानकारी दी जा रही है। डीएम ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश और जिले के भविष्य के विकास की नींव है। द्वितीय चरण में परिवार के प्रत्येक सदस्य और उनके सामाजिक-आर्थिक पहलुओं से जुड़े कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को ऐप या फॉर्म में सभी 40 प्रश्न अनिवार्य रूप से भरने के निर्देश दिए। कहा कि आंकड़े दर्ज करने में किसी भी स्तर पर त्रुटि या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सटीक और पारदर्शी आंकड़ों से ही बेहतर सरकारी योजनाएं और नीतियां तैयार करने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण में जिला विद्यालय निरीक्षक समेत जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।