{"_id":"6aa5463420cd5cf23104bad7","slug":"video-number-of-viral-fever-patients-rises-due-to-change-in-weather-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मौसम में बदलाव से वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मौसम में बदलाव से वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ी संख्या
मौसम में बार-बार हो रहा बदलाव लोगों को बीमार बना रहा है। वायरल बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लगभग हर घर में बुखार के मरीज मिल रहे हैं। तेज बुखार के साथ जुकाम-खांसी, सिर-मांसपेशियों में दर्द हो रहा है। बुखार सप्ताह भर और खांसी को ठीक होने में 15-20 दिन का समय लग रहा है। मेडिसिन विभाग के डॉ. सूर्यकमल वर्मा ने बताया कि मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रोजाना 650 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें 80 फीसदी को तेज बुखार, कमजोरी, थकान, सिर-मांसपेशियों में दर्द, भूख कम लगने की शिकायत मिल रही है। गले में खराश से खाने-पीने में दर्द हो रहा है। जांच कराने पर प्लेटलेट्स भी कम आ रही हैं। गंभीर मरीजों को भर्ती भी कर रहे हैं। फॉलोअप में रहने वाले मरीज 3-5 दिन और इलाज बीच में छोड़ने वालों को सप्ताह भर से अधिक समय लग रहा है। बुखार ठीक होने पर सूखी खांसी दो सप्ताह से अधिक परेशान कर रही है। बाल रोग विभाग के डॉ. रामक्षितिज शर्मा ने बताया कि ओपीडी में औसतन 250 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 80-90 फीसदी वायरल बुखार के हैं। तेज बुखार के साथ पेट में दर्द मिल रहा है। उल्टी की भी शिकायत कर रहे हैं। निमोनिया और पीलिया के मरीज भी आ रहे हैं। हालत गंभीर मिलने पर ऐसे बच्चों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। अन्य बच्चों के दवा देने के साथ बचाव के बारे में भी परिजन को बताया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।