{"_id":"6ac24c6b43167be7310a34e1","slug":"video-neighbor-arrested-for-murder-of-differently-abled-woman-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिव्यांग महिला की हत्या में पड़ोसी गिरफ्तार, लूट के लिए की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिव्यांग महिला की हत्या में पड़ोसी गिरफ्तार, लूट के लिए की थी वारदात
आगरा के फतेहपुर सीकरी के ग्राम पतसाल में दिव्यांग मुन्नी देवी की हत्या गांव के ही युवक ने लूट के बाद पहचाने जाने के डर से कर दी। आरोपी युवक को पुलिस ने तेरह मोरी बांध के निकट से गिरफ्तार कर लिया जेल भेजा है। बता दें ग्राम पतसाल में 5 वर्ष पूर्व पति की मृत्यु हो जाने के बाद दिव्यांग महिला मुन्नी देवी घर में अकेली ही रहती थी और अपने घर के सारे काम अपने आप ही करती थी। शनिवार सुबह घर के फर्श पर वह मृत अवस्था में पाई गईं थीं। कानों में पहने कुंडल और पैरों में पहनी पाजेब गायब मिले थे। उक्त मामले में मृतका के भाई बिजेंद्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस की जांच पड़ताल में गांव के ही युवक बलवीर और बंटू पुत्र ईश्वरी प्रसाद पर शक किया गया। जिस पर मुखबिर की सूचना पर बलवीर को तेरह मोरी बांध के निकट से पकड़ा गया। पुलिस द्वारा उसे जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके द्वारा ही मुन्नी देवी की हत्या गमछा से गला घोंटकर की गई और कानों की कुंडल व पाजेब लूटे गए। उसने बताया कि उसने पहचाने जाने के डर से हत्या की। बताया गया है कि आरोपी गांव से गायब था और नशे का आदी था। पुलिस ने आरोपी से कानों की कुंडल और पाजेब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।