फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Horrific road accident near Nehru College at the Sisay bridge in Hansi; private bus collides with a truck.

हांसी के सिसाय पुल के पास नेहरू कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई निजी बस

Sun, 04 Oct 2026 12:45 PM IST
Naveen Naveen
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:45 PM IST
Horrific road accident near Nehru College at the Sisay bridge in Hansi; private bus collides with a truck.
हांसी में सिसाय पुल के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरवाला से हांसी की ओर आ रही एक निजी बस की सामने से आ रहे ट्रक के साथ जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा राजकीय महाविद्यालय के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।हादसे में करीब 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया गया। आपको बता दें कि रविवार सुबह करीब 11 बजे निजी बस बरवाला से हांसी की तरफ आ रही थी। जैसे ही बस राजकीय महाविद्यालय के पास सिसाय पुल के नजदीक पहुंची, उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। कई घायलों को निजी वाहनों और अन्य साधनों से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायल पहुंचने के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तत्काल उपचार शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हिसार रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का नागरिक अस्पताल हांसी में उपचार चल रहा है। हादसे में घायल यात्री पूनम ने बताया कि वह बरवाला से हांसी आ रही थी। पूनम के अनुसार सामने से आए ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और कई लोग घायल हो गए। पूनम ने बताया कि उसे भी चोट लगी है। दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दोनों वाहनों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ है। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचने लगे। फिलहाल पुलिस घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: रात के अंधेरे में हो रही खाद की कालाबाजारी, ग्रामीणों ने सहकारी समिति पर किया हंगामा

04 Oct 2026

अयोध्या: निषाद का बड़ा बयान, 2027 में BJP के साथ रहने का ऐलान

04 Oct 2026

VIDEO: कोसीकलां में एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति

04 Oct 2026

VIDEO: अरिंद नदी उफान पर, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

04 Oct 2026

बैरिया में बाढ़ बचाव व साफ-सफाई का जायजा लिया, VIDEO

03 Oct 2026
विज्ञापन

चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया, VIDEO

03 Oct 2026

मंडलीय विद्यालयी कबड्डी में आजमगढ़ बना ओवरऑल चैंपियन, VIDEO

03 Oct 2026
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ी भीड़, संभालने में आरपीएफ और जीआरपी के छूटे पसीने; VIDEO

03 Oct 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादियों की समस्याएं, VIDEO

03 Oct 2026

समस्याओं को लेकर लेखपाल संघ का तहसील में धरना, VIDEO

03 Oct 2026

जीवित्पुत्रिका पर्व पर तालाब की सफाई की और खिचड़ी वितरित किया

03 Oct 2026

10 नवंबर को होगी श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजा, VIDEO

03 Oct 2026

हमीद सेतु के ज्वाइंटर में गैप होने का वीडियो वायरल;video

03 Oct 2026

आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन, VIDEO

03 Oct 2026

बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, VIDEO

03 Oct 2026

मांगों को लेकर लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार, सीएम को भेजा ज्ञापन; VIDEO

03 Oct 2026

मोना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, VIDEO

03 Oct 2026

संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत; VIDEO

03 Oct 2026

जमीन के कागज पूरे, फिर भी कब्जा नहीं छूटा, दो चकबंदी के बाद भी सुनवाई का इंतजार; VIDEO

03 Oct 2026

टायर फटने से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे पलटा ट्रेलर, VIDEO

03 Oct 2026

गोंडा: सुजीत कलकल के पदक पर बोले बृजभूषण- तीन साल पहले हुआ था अन्याय

03 Oct 2026

VIDEO: मांगों को लेकर लेखपालों ने दिया धरना, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

03 Oct 2026

VIDEO: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पोखर में मिला शव

03 Oct 2026

VIDEO: घर में मिली महिला की लाश, गले में था फंदा और शरीर पर निशान; जांच में जुटी पुलिस

03 Oct 2026

VIDEO: लेखपालों ने आठ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

03 Oct 2026

लखनऊ: गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में 'रंगोत्सव' कार्यक्रम में लोककथा की प्रस्तुति

03 Oct 2026

VIDEO: बिजली का तार जोड़ने पर विवाद, फरसा-रॉड से हमला

03 Oct 2026

VIDEO: बच्चे के साथ यमुना में छलांग लगा रही महिला को पुलिस ने बचाया

03 Oct 2026

VIDEO: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मैक्स पिकअप को तीन किलोमीटर तक घसीटा

03 Oct 2026

VIDEO: आटा चक्की संचालक से मामूली विवाद में मारपीट

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed