{"_id":"6ace760a2ddb8dae30052408","slug":"video-missing-three-year-old-boy-found-near-hanuman-temple-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर से लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर से लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बे में घर से लापता हुए तीन वर्षीय बच्चे को मिशन शक्ति 6.0 टीम और पुलिसकर्मियों ने तलाश कर सकुशल परिजन को सुपुर्द कर दिया। बच्चे के मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली। सोमवार को मोहल्ला मुतबलियान निवासी संजय का तीन वर्षीय बेटा चित्रांश घर से बिना बताए कहीं चला गया। बच्चे के लापता होने पर पिता संजय थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे के फोटो प्राप्त किए और उसकी तलाश शुरू कर दी। त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में भ्रमणशील मिशन शक्ति 6.0 टीम और कस्बा चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक दिलशाद खान, मनीषा, आरक्षी तनु, आकाश मावी और रवि सैनी ने कस्बे के मुख्य बाजारों, बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बच्चे की तलाश की। काफी खोजबीन के बाद बच्चा मोहल्ला संतोष नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास अकेला रोता हुआ मिला। पुलिस ने बच्चे की पहचान पिता द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो से की। बच्चा अपने माता-पिता के बारे में जानकारी नहीं दे पा रहा था। इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची और परिजन को सूचना देकर बुलाया। पिता संजय और उनकी पत्नी ने बच्चे को अपना बेटा चित्रांश बताया। बच्चे ने भी अपने माता-पिता को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।