{"_id":"6ace5f538537a573e80b9965","slug":"kheria-idgah-rob-in-agra-to-remain-closed-for-three-months-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेरिया-ईदगाह आरओबी कल से बंद: तीन माह तक रहेगी परेशानी, विरोध में लोगों ने किया पुलिस चाैकी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेरिया-ईदगाह आरओबी कल से बंद: तीन माह तक रहेगी परेशानी, विरोध में लोगों ने किया पुलिस चाैकी पर हंगामा
Tue, 13 Oct 2026 10:39 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:39 PM IST
सार
लोगों ने पुलिस चौकी पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि पहले बारह खंभा आरओबी के रास्ते को दुरुस्त किया जाए, उसके बाद ही खेरिया आरओबी पर काम शुरू हो।
विज्ञापन
पुलिस चाैकी पर प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खेरिया-ईदगाह रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बुधवार सुबह चार बजे से तीन माह के लिए बंद कर दिया जाएगा। पुल के दो स्पैन बदलने पर 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे और रेलवे ने 15 जनवरी 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पुल बंद होने से रोजाना गुजरने वाले हजारों लोगों को वैकल्पिक रास्तों से निकलना होगा। इससे खेरिया मोड़, अर्जुन नगर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ेगा। साथ ही दूरी बढ़ने से लोगों को परेशानी होगी
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि खेरिया मोड़ स्थित रेलवे ओवरब्रिज संख्या 1343/3 की मरम्मत का काम शुरू कराया गया है। रेल और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात बंद किया गया है। रेलवे ने अर्जुन नगर तिराहे से बारह खंभा डबल फाटक मार्ग (रेलवे फाटक संख्या 75) से यातायात निकालने की व्यवस्था की है।
भारी वाहनों को मलपुरा-रोहता नहर और ग्वालियर रोड से गुजारा जाएगा। रेलवे ने 13 अक्तूबर से आवागमन बंद करने का नोटिस बोर्ड लगाया था लेकिन मंगलवार को भी वाहन गुजरते रहे। प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद यातायात बंद किया गया। रेलवे अपने हिस्से के दो स्पैन बदलेगा। पुल के शेष सड़क संबंधी हिस्से और सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। 1970 में बने इस पुल की निर्धारित वैधता 50 वर्ष थी जो पूरी हो चुकी है। मौजूदा समय में पुल काफी पुराना और कमजोर हो चुका है।
विज्ञापन
पहले बारह खंभा आरओबी का रास्ता दुरुस्त हो, फिर खेरिया आरओबी पर काम
ईदगाह-खेरिया मोड़ रेलवे पुल को 90 दिन के लिए बंद करने के विरोध में मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस चौकी पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि पहले बारह खंभा आरओबी के रास्ते को दुरुस्त किया जाए, उसके बाद ही खेरिया आरओबी पर काम शुरू हो। क्षेत्रीय निवासी दिग्विजय सिंह का कहना था कि बारह खंभा आरओबी का निर्माण कार्य पहले से अधूरा पड़ा है। रास्ता नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में खेरिया मोड़ पुल बंद होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ जाएगी। लोगों ने मांग की कि यातायात सुचारू रखने के लिए 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। उन्होंने रास्ते से अतिक्रमण हटाने की बात भी कहीं, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में दिग्विजय सिंह, कन्हैया राय, ललित शर्मा, जितेंद्र कुशवाह, राजेश यादव, गोपाल वर्मा, जितेंद्र खन्ना, दिलीप वर्मा, अशोक कुमार, श्याम सुंदर, कुलदीप खेरा, अजय मोटवानी, देवेंद्र, अंजलि और उमा आदि मौजूद रहे।