{"_id":"6ace5c547e8880a94107960d","slug":"body-of-young-man-found-near-yamuna-expressway-interchange-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास मिली लाश: खंडहर में फंदे पर लटका हुआ था शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास मिली लाश: खंडहर में फंदे पर लटका हुआ था शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 13 Oct 2026 09:59 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:59 PM IST
सार
आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। माैके पर पुलिस पहुंच गई। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : Crime Demo
विस्तार
आगरा के खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास मलूपुर सर्विस रोड पर स्थित एक खंडहर में अज्ञात युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव चार से पांच दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
जानकारी के अनुसार मलूपुर सर्विस रोड के किनारे बने खंडहर में मंगलवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। युवक पैंट-शर्ट पहने हुए था। शव की स्थिति देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत कई दिन पहले हुई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस युवक की पहचान कराने के साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष होने का अनुमान है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।