{"_id":"6ad3a2f2614a826a300fecb7","slug":"video-grand-ram-barat-taken-out-in-bah-in-agra-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा के बाह में निकली भव्य राम बरात, सीता-राम विवाह के मंचन ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा के बाह में निकली भव्य राम बरात, सीता-राम विवाह के मंचन ने मोहा मन
आगरा के प्राचीन रामलीला महोत्सव बाह में राम बरात का आयोजन हुआ। राम बरात की शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी प्रमोद सैतिया ने फीता काट कर किया। इसके बाद सजे-धजे घोड़ों, बैंड-बाजे और शहनाई की मधुर धुन के बीच बरात निकाली गई। बरात में अपने तीनों भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न संग रघुराई दूल्हा बनकर घोड़ों पर सवार होकर निकले। चारों भाइयों के दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर लोग भावविभोर हो उठे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रीराम की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। घरों की छतों और दुकानों से भक्तों ने फूल बरसाए, वहीं महिलाएं आरती की थालियां सजाकर श्रीराम के दर्शन के लिए खड़ी रहीं। हरप्रसाद राजाराम आदर्श इंटर कॉलेज से शुरू हुई राम बरात कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न हुई। आकर्षक झांकियों को देखने के लिए बाह के अलावा आसपास के गांव कस्बों के लोग रात भर जमे रहे। राम बरात मार्ग जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। राम बरात की आगवानी दाऊ जी मंदिर में सजी जनकपुरी में राजा जनक के स्वरूप ने की। जनकपुरी में राम-सीता के विवाह के मंचन ने लोगों का मन मोह लिया। ढोलक की थाप के बीच मंगल गीत गाए गये। इस दौरान अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, अंशुमान सैतिया, अन्नू पांडेय, मनोज तिवारी, उत्तम दुबे, शिब्बू पंडित, राहुल बौहरे, मोनू भारद्वाज, रमेश शर्मा, निशु गर्ग, हर्षित गर्ग, सोहित गर्ग, गोपाल गुप्ता अनुज गुप्ता, आशु गर्ग, देवेंद्र कटारा, राकेश सविता, शानू तिवारी, गोपेश शर्मा, नीतेश शर्मा, अभिषेक भटेले आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।