{"_id":"6acba101616c2300fb06ce34","slug":"video-father-suspects-foul-play-in-son-death-fir-against-daughter-in-law-and-one-other-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेटे की मौत को माना संदिग्ध, बहू समेत दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बेटे की मौत को माना संदिग्ध, बहू समेत दो पर प्राथमिकी
आगरा के सदर क्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए उसकी पत्नी समेत दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि उन्हें बहू अंजली त्यागी पर शक है। बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर किया या उसकी हत्या कर दी गई।इंदिरापुरम कॉलोनी, शमसाबाद रोड निवासी त्रिभुवन नारायण त्यागी ने बताया कि उनके दो बेटे अवधेश और अजयकांत हैं। दोनों की शादी हो चुकी है और उनके परिवार एक ही मकान में भूतल और प्रथम तल पर हैं। 1 मार्च को वह पत्नी के साथ पैतृक गांव मिहावा गए थे। उनका बड़ा बेटा अवधेश भी होली से पहले गांव चला गया था। 3 मार्च को सुबह करीब पांच बजे अंजली ने फोन कर अवधेश की तबीयत खराब होने की सूचना दी और आने को कहा। अवधेश कमरे में जमीन पर अचेत अवस्था में पड़े थे। पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फांसी लगना आया। पिता ने कई परिस्थितियों पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि घटनास्थल पर कमरे में कोई फंदा नहीं मिला। अंजली ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बेटे की मौत से कुछ दिन पहले अवधेश और अंजली में विवाद हुआ था। शिकायत पर अंजली के भाई ललित त्यागी ने भी अवधेश के साथ गाली-गलौज की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।