{"_id":"6aaad49454d82d7a9300f28d","slug":"video-dcp-angry-over-fir-not-being-registered-even-after-36-hours-spate-of-thefts-in-achhnera-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अछनेरा में चोरियों का सिलसिला, 36 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज न होने पर डीसीपी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अछनेरा में चोरियों का सिलसिला, 36 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज न होने पर डीसीपी नाराज
आगरा के थाना क्षेत्र में विगत कुछ समय से लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। करीब एक दर्जन चोरी की घटनाओं के बावजूद कई मामलों का खुलासा न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में नगला झारिया में एक फौजी परिवार के घर हुई लगभग 48 लाख रुपये की चोरी की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इससे पहले चोर एक शादी वाले घर, जो नगला जाहरिया गांव में था, को भी निशाना बना चुके हैं। इसके अलावा भी कई अन्य चोरी की घटनाएं हुई हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, डीसीपी वेस्ट आगरा आदित्य मंगलवार को अछनेरा थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। नगला जाहरिया में फौजी के घर हुई बड़ी चोरी के लगभग 36 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज न होने की जानकारी मिलने पर डीसीपी ने थाना पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए पुलिस को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए। डीसीपी आदित्य ने बताया कि चोरों की तलाश में पुलिस क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, कई पुलिस टीमें इन वारदातों के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई हैं। डीसीपी ने विश्वास जताया कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। डीसीपी आदित्य कुमार का कहना था कि घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।