{"_id":"6aff3c4eaa5f9b9b6b0402d0","slug":"video-crowds-of-tourists-throng-taj-mahal-on-first-day-of-world-heritage-week-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धरोहर सप्ताह पर दिखी ताज की दीवानगी, 60 हजार ने किया दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धरोहर सप्ताह पर दिखी ताज की दीवानगी, 60 हजार ने किया दीदार
विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन बृहस्पतिवार को स्मारकों में प्रवेश निशुल्क होने के कारण ताजमहल और आगरा किले पर सैलानियों की भीड़ उमड़ी। मोहब्बत की निशानी ताज का दीदार करने के लिए 60 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे तो व्यवस्थाएं चरमरा गईं। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सुबह से ही एक किलोमीटर से भी लंबी कतारें लग गईं। अच्छे मौसम और मुफ्त दीदार के उत्साह के आगे इंतजार की थकान भी फीकी पड़ गई। दिनभर में 60 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल और 20 हजार से ज्यादा सैलानियों ने आगरा किले की भव्यता को निहारा। वहीं, 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने 200 रुपये का टिकट लेकर ताज के मुख्य मकबरे का भी दीदार किया। आगरा किला और ताजमहल पर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने सैलानियों को गुलाब के फूल व माला पहनाकर अतिथि देवो भव: की परंपरा निभाई। प्रयागराज से आए अतुल कुमार पांडेय ने मुस्कुराते हुए बताया कि लाइन में आधा घंटा जरूर लगा, पर बिना टिकट ताज देखने की खुशी के आगे सब आसान लगा। गुजरात से आए राजीव पटेल ने इसे जीवन का सबसे यादगार और सौभाग्यशाली दिन बताया। 19 से 25 नवंबर तक मनाए जा रहे विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर बृहस्पतिवार को ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, बेबी ताज, सिकंदरा, मेहताब बाग, रामबाग और मरियम टॉम्ब समेत जिले के सभी संरक्षित स्मारकों में निशुल्क प्रवेश रहा। सिकंदरा, महताब बाग, बेबी ताज (एत्माद्दौला) पर भी खासी भीड़ रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।