{"_id":"6afeeda56ec37b69cd0d4350","slug":"video-tauni-devi-naresh-thakur-said-youth-should-become-soldiers-in-the-war-against-chitta-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"टौणी देवी: नरेश ठाकुर बोले- चिट्टे के खिलाफ जंग में युवा बनें सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणी देवी: नरेश ठाकुर बोले- चिट्टे के खिलाफ जंग में युवा बनें सिपाही
टौणी देवी (हमीरपुर)। चिट्टे के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। युवा न केवल खुद नशे से दूर रहें, बल्कि अपने आसपास भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं। राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने वीरवार को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों से यह आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को जन आंदोलन बनाया है। इसमें युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार ने युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए 11.56 करोड़ रुपये का विशेष बजट रखा है। खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान, 2026 के तहत राज्य, जिला और उपमंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। प्रदेश सरकार नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगों की संपत्ति भी जब्त की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। इसके लिए टोल फ्री नंबर 112 और ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर भी शिकायत की जा सकती है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। हमीरपुर बॉक्सिंग संघ के महासचिव अनिल मनकोटिया और स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्राध्यापक संजय, रेखा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।