{"_id":"6afee738fa5a4b90e4058675","slug":"video-an-electric-wire-snapped-and-fell-onto-a-19-year-old-man-who-died-from-electrocution-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार टूटकर 19 वर्षीय युवक के ऊपर गिरा, करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार टूटकर 19 वर्षीय युवक के ऊपर गिरा, करंट लगने से मौत
करनाल। गांव कुंडीपीर में बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली का तार टूटकर बाइक सवार 15 वर्षीय साहिल के ऊपर गिर गया। तार की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार साहिल अपने साथी प्रिंस के साथ बाइक पर घर से मोतीपुर की तरफ पालक लेने जा रहा था। दोनों अभी रास्ते में ही थे कि अचानक बिजली का तार टूटकर साहिल के ऊपर गिर गया। करंट लगने से साहिल बेसुध होकर गिर पड़ा, जबकि उसके साथ मौजूद प्रिंस को कोई चोट नहीं आई।
हादसे के बाद साहिल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 15 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद बिजली के तारों की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।