{"_id":"6aff3c5f993ef9bd5c0b9329","slug":"crowds-of-tourists-throng-taj-mahal-on-first-day-of-world-heritage-week-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व धरोहर सप्ताह: मुफ्त दीदार के लिए ताज पर उमड़ा सैलाब, 60 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; एक किमी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व धरोहर सप्ताह: मुफ्त दीदार के लिए ताज पर उमड़ा सैलाब, 60 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; एक किमी लंबी कतार
Thu, 19 Nov 2026 11:44 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:44 PM IST
सार
ताजमहल में प्रवेश निशुल्क होने पर बृहस्पतिवार को सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। आगरा किला और ताजमहल पर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने सैलानियों को गुलाब के फूल व माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन बृहस्पतिवार को स्मारकों में प्रवेश निशुल्क होने के कारण ताजमहल और आगरा किले पर सैलानियों की भीड़ उमड़ी। मोहब्बत की निशानी ताज का दीदार करने के लिए 60 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे तो व्यवस्थाएं चरमरा गईं। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सुबह से ही एक किलोमीटर से भी लंबी कतारें लग गईं। अच्छे मौसम और मुफ्त दीदार के उत्साह के आगे इंतजार की थकान भी फीकी पड़ गई।
दिनभर में 60 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल और 20 हजार से ज्यादा सैलानियों ने आगरा किले की भव्यता को निहारा। वहीं, 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने 200 रुपये का टिकट लेकर ताज के मुख्य मकबरे का भी दीदार किया। आगरा किला और ताजमहल पर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने सैलानियों को गुलाब के फूल व माला पहनाकर अतिथि देवो भव: की परंपरा निभाई।
विज्ञापन
प्रयागराज से आए अतुल कुमार पांडेय ने मुस्कुराते हुए बताया कि लाइन में आधा घंटा जरूर लगा, पर बिना टिकट ताज देखने की खुशी के आगे सब आसान लगा। गुजरात से आए राजीव पटेल ने इसे जीवन का सबसे यादगार और सौभाग्यशाली दिन बताया। 19 से 25 नवंबर तक मनाए जा रहे विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर बृहस्पतिवार को ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, बेबी ताज, सिकंदरा, मेहताब बाग, रामबाग और मरियम टॉम्ब समेत जिले के सभी संरक्षित स्मारकों में निशुल्क प्रवेश रहा। सिकंदरा, महताब बाग, बेबी ताज (एत्माद्दौला) पर भी खासी भीड़ रही।