Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Major Accident in Tamil Nadu Mini Bus Plunges into 100-Foot Gorge many Killed Several Injured

तमिलनाडु में बड़ा हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी मिनी बस, तीन लोगों की मौत; कई घायल

Fri, 20 Nov 2026 01:24 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 20 Nov 2026 01:24 AM IST
सार

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में कोडईकनाल-पलानी घाट रोड पर एक मिनी बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं। बस में 24 लोग सवार थे और सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। आखिर चालक ने बस से नियंत्रण कैसे खोया? क्या पहाड़ी सड़क पर यह हादसा तेज रफ्तार या लापरवाही की वजह से हुआ? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Major Accident in Tamil Nadu Mini Bus Plunges into 100-Foot Gorge many Killed Several Injured
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोडईकनाल-पलानी घाट रोड पर 24 यात्रियों से भरी एक मिनी बस अचानक सड़क से नीचे 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसा सावरीक्काडू के पास हुआ। डिंडीगुल के सांसद सचिथानंतम ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग घायलों की मदद के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कहां और कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा 19 नवंबर की रात कोडईकनाल-पलानी घाट रोड पर हुआ। मिनी बस में कुल 24 लोग सवार थे। सभी यात्री पलानी के मदिना नगर और उदुमलपेट के रहने वाले थे। वे कोडईकनाल के मूनजिक्कल इलाके में आयोजित शादी के रिसेप्शन और शादी के बाद के एक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सावरीक्काडू के पास चालक ने कथित तौर पर बस से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस सड़क से फिसलकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद कैसे चलाया गया बचाव अभियान?
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पलानी और कोडईकनाल की दमकल एवं बचाव सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में मदद की। खाई में गिरे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से खाई से निकालकर आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल यात्रियों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बस चालक के नियंत्रण खोने के बाद यह दुर्घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed