Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buses fell short in face of crowd of candidates for Assistant Professor selection examination

सहायक आचार्य चयन परीक्षा: अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे कम पड़ गईं बसें, सैटेलाइट बस अड्डे पर भटकते रहे यात्री

Thu, 19 Nov 2026 11:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 19 Nov 2026 11:24 PM IST
सार

सहायक आचार्य चयन परीक्षा के लिए दूरदराज क्षेत्रों से अभ्यर्थी आगरा आए थे। लाैटने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री घंटों बस के लिए भटकते रहे। 

विज्ञापन
Buses fell short in face of crowd of candidates for Assistant Professor selection examination
बस के लिए भटकते यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सहायक आचार्य चयन परीक्षा देकर घर लौटने के लिए अभ्यर्थियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बृहस्पतिवार शाम परीक्षा छूटने के बाद सैटेलाइट बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अलीगढ़, मेरठ और हापुड़ जाने वाले अभ्यर्थियों को बसों में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। बसें कम पड़ने से अभ्यर्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से 19 और 20 नवंबर को आगरा के छह परीक्षा केंद्रों पर सहायक आचार्य चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक निर्धारित है। इसमें शामिल होने के लिए आसपास के जिलों के अलावा प्रदेश के दूसरे हिस्सों से भी अभ्यर्थी आगरा पहुंचे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा को देखते हुए प्रशासन ने परिवहन निगम को अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बृहस्पतिवार शाम यात्रियों की संख्या के मुकाबले बसें कम पड़ गईं। फाउंड्री नगर डिपो के एआरएम पवन श्रीवास्तव से बसों की कमी की शिकायत की गईं, लेकिन उनकी ओर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं, सैटेलाइट बस अड्डे के प्रभारी रमेश तिवारी ने बताया कि शाम को मेरठ और हापुड़ की ओर जाने वाली बसें कम पड़ गई थीं। यात्रियों की भीड़ देखते हुए  डिपो से अतिरिक्त बसें मंगाई गई थीं। शुक्रवार को भी परीक्षा होने के कारण शाम को बसों की मांग बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed