{"_id":"6abd297103c32220fa020cc8","slug":"video-athletics-trials-at-eklavya-sports-stadium-on-october-1-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स के ट्रायल्स एक अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स के ट्रायल्स एक अक्तूबर को
आगरा में खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में सात व आठ अक्तूबर को इटावा में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली आगरा मंडल की टीम का चयन और ट्रायल एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल 1 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से और मंडल स्तरीय ट्रायल्स 3 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। ट्रायल्स में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। सीनियर पुरुष खिलाड़ी अपनी जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र के साथ एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।