फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Operation by CIA and Ratia City police in Fatehabad; two accused arrested with illegal weapons.

फतेहाबाद में सीआईए और शहर रतिया पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 02:50 PM IST
Naveen Naveen
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:50 PM IST
Operation by CIA and Ratia City police in Fatehabad; two accused arrested with illegal weapons.
सीआईए रतिया और शहर रतिया पुलिस ने अपनी-अपनी कार्रवाई में अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक कार बरामद की गई है। दोनों के खिलाफ थाना शहर रतिया में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि पहली कार्रवाई सीआईए रतिया पुलिस ने टोहाना रोड बाईपास स्थित घग्घर नदी के पास की। गश्त के दौरान बुढलाडा रोड की ओर से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस वाहन को देखकर चालक, वार्ड नंबर चार, पुरानी गौशाला मोहल्ला निवासी बब्बू उर्फ पोपल ने कार को तेज गति से टोहाना बाईपास की ओर मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कार बंद हो गई। संदेह के आधार पर पुलिस ने चालक को काबू कर तलाशी ली। तलाशी में उसकी पैंट की जेब से 32 बोर का देशी पिस्तौल बरामद हुआ, जिसमें मैगजीन में 4 कारतूस मिले। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बब्बू उर्फ पोपल के खिलाफ थाना शहर रतिया में कुल 21 मामले दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2019 से 2026 तक मारपीट, धमकी, हथियार, एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। इनमें 2020 का एक मामला आर्म्स एक्ट से संबंधित भी बताया गया है। दूसरी कार्रवाई थाना शहर रतिया पुलिस ने फतेहाबाद रोड स्थित सुखमणी नहर ब्रांच के पास की। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक, वार्ड नंबर 12, अरोड़ा कॉलोनी निवासी नितिश को देखा। पुलिस वाहन को देखकर वह पेड़ की आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी काली जींस की जेब से .315 बोर का देशी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, नितिश के खिलाफ भी कुल आठ अभियोग दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, बीएनएस और पूर्व में दर्ज विभिन्न आपराधिक धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रतिया में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार कहां से आए, इन्हें किसने उपलब्ध करवाया और इनका संभावित इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। पुलिस ने कहा कि अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई गैस्ट्रो एंडोस्कोपी सुविधा, पहले दिन 6 मरीजों की जांच; सिर्फ 110 रुपये में मिलेगा लाभ

फिरोजपुर की खानपान की रेहड़ियों पर फूड सेफ्टी टीम की दबिश

शिमला में लावारिस कुत्तों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, नगर निगम सदन के बाहर धरना; बोले- अब चाहिए स्थायी राहत

30 Sep 2026

VIDEO: श्रीरामकथा को लोकनृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया

30 Sep 2026

खंडवा में आपसी रंजिश का खूनी अंत: गैंगवार में युवक की मौत के बाद तनाव, फरार आरोपियों पर लगेंगी हत्या की धाराएं

30 Sep 2026
विज्ञापन

आईएसआई से जुड़े दंपती समेत तीन गिरफ्तार, एके-47, एके-56 और 10 किलो हेरोइन बरामद

30 Sep 2026

‘सीएम योगी ने भगवान की भी जाति बना दी’, सपा प्रवक्ता डॉ. सुभाष राजभर का हमला

30 Sep 2026
विज्ञापन

औरैया: गाली-गलौज का विरोध करने पर तांडव, दुकान में मारपीट के बाद बाइकों में लगाई आग

30 Sep 2026

जैतो में मारपीट के बाद युवक के खुदकुशी मामले में दो दोस्त गिरफ्तार

धर्मांतरण पर बयान पर उठे विवाद में धीरेंद्र शास्त्री की सफाई

30 Sep 2026

दिल्ली में रफ्तार का कहर: ट्रक ने होटल मैनेजमेंट के दो छात्रों को रौंदा, देखेंं रिपोर्टर की ग्राउंड रिपोर्ट

30 Sep 2026

उज्जैन: चतुर्थी पर श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़

30 Sep 2026

कानपुर: प्रतिबंधित मांस मिलने का आरोप, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जूही थाने का घेराव कर किया हंगामा

30 Sep 2026

कानपुर: बालाजीपुरम में भरा बाढ़ का पानी, आवागमन के लिए लोगों ने बनाया आनोखा रास्ता

29 Sep 2026

कानपुर: गोपालापुरम में जलभराव से जूझ रहे लोग, नाव से आवागमन करने को मजबूर हुए लोग

29 Sep 2026

बागपत: साध्वी प्राची बोलीं- अवैध मदरसे और मजारों पर चलाया जाए बुलडोजर

29 Sep 2026

रुड़की: हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष को गोली मारी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

29 Sep 2026

कर्णप्रयाग: महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने गंगा आरती में लिया भाग, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

29 Sep 2026

सदन की बैठक में कौशलपुरी मंडल अध्यक्ष विवाद में महापौर बोलीं- कार्यालय से गायब हुईं फाइलें

29 Sep 2026

एलपीयू हिंसा की ग्राउंड रिपोर्ट: आगजनी और तोड़फोड़ इत्तेफाक नहीं

कानपुर: दीदी मां मंदाकिनी ने कहा- जेन जी को रामकथा कथा से जोड़ें, सुसंस्कार दें

29 Sep 2026

VIDEO: आलू व्यापारी से बदमाशों ने की लूट, लोहे की रॉड से किया हमला

29 Sep 2026

एमबीपीजी चुनाव बवाल: आर्यन बेलवाल आगे...धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र, कालेज गेट पर प्रदर्शन; पुलिस ने की लाठीचार्ज

29 Sep 2026

टिहरी: छात्र संघ चुनाव के बाद भिड़े दो गुट, दुकानदार को पीटा

29 Sep 2026

पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर पलवल में सेवा संकल्प अभियान

29 Sep 2026

कानपुर: एलिवेटेड पुल पर केमिकल ड्रम से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर फैला केमिकल

29 Sep 2026

Saharanpur: मुलाना गए थे दवाई लेने, रास्ते में मिली बेटी के मेडल की खबर: पिता

29 Sep 2026

पलवल में सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटकों से दिए राष्ट्र निर्माण के संदेश

29 Sep 2026

पांच खेल नर्सरियां बंद होने के बाद 32 की फिर होगी जांच

29 Sep 2026

फैक्टरी में घुसे बदमाशों ने चौकीदार दंपती से मारपीट कर लूटा, तीन गिरफ्तार

29 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed