फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una traders meet adc demands before festive season

त्योहारी सीजन से पहले ऊना के व्यापारियों ने एडीसी के सामने रखीं मांगें, फेरीवालों से लेकर सुरक्षा तक उठाए मुद्दे

Wed, 30 Sep 2026 03:05 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:05 PM IST
una traders meet adc demands before festive season
त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय ऊना के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद के बीच व्यापारियों ने भी बाजार से जुड़ी अपनी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को व्यापार मंडल ऊना के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं और लंबे समय से लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की। व्यापारियों ने बाहरी राज्यों से आने वाले फेरीवालों पर नियंत्रण, त्योहारी सीजन के दौरान नमूना लेने और जांच की कार्रवाई में राहत, दुकानों के बाहर सामान सजाने की अनुमति तथा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले फेरीवालों के कारण स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग गली-मोहल्लों में कपड़ा, प्लास्टिक, लोहे का सामान, सब्जियां और अन्य वस्तुएं बेचते हैं। व्यापारियों ने प्रशासन से ऐसे फेरीवालों की गतिविधियों पर उचित नियंत्रण की मांग की है। व्यापारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन उनके लिए कारोबार की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में दिवाली तक खाद्य सुरक्षा और अन्य विभागों की ओर से होने वाली नमूना लेने और जांच की कार्रवाई में अनावश्यक परेशानी से दुकानदारों को राहत दी जानी चाहिए। इसके साथ ही दुकानों के बाहर त्योहारी सामान सजाने की अनुमति देने की मांग भी रखी गई। व्यापारियों का कहना है कि इससे बाजार आकर्षक दिखाई देगा और ग्राहकों को भी खरीदारी के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। व्यापार मंडल ने ऑनलाइन सामान पहुंचाने वाली सेवाओं को लेकर भी प्रशासन के सामने अपनी चिंता रखी। व्यापारियों ने रात 11 बजे के बाद सामान पहुंचाने वाले कर्मचारियों की आवाजाही और वितरण पर नियंत्रण की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि देर रात होने वाली आवाजाही को लेकर उचित निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है। व्यापारियों ने शहर के विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख चौकों पर प्रशासन की ओर से लगाए गए खंभों पर जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। उनका कहना है कि कैमरे लगने से बाजार और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ेगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने पुराना होशियारपुर मार्ग, पुल वाला बाजार और डीएवी स्कूल क्षेत्र के पास खुले नालों की समस्या भी उठाई। व्यापारियों के अनुसार कई जगह नालों के ऊपर ढक्कन या स्लैब नहीं होने से बच्चों और राहगीरों के गिरने का खतरा बना रहता है। उन्होंने इन स्थानों पर जल्द से जल्द स्लैब लगाने की मांग की। व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन अश्विनी जैतक, अध्यक्ष प्रिंस राजपूत, राजेश पुरी सहित अन्य कारोबारी शामिल रहे। अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल ने व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने उचित स्तर पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने उम्मीद जताई कि प्रशासन त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापारियों की जायज मांगों पर जल्द आवश्यक कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई गैस्ट्रो एंडोस्कोपी सुविधा, पहले दिन 6 मरीजों की जांच; सिर्फ 110 रुपये में मिलेगा लाभ

फिरोजपुर की खानपान की रेहड़ियों पर फूड सेफ्टी टीम की दबिश

शिमला में लावारिस कुत्तों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, नगर निगम सदन के बाहर धरना; बोले- अब चाहिए स्थायी राहत

30 Sep 2026

VIDEO: श्रीरामकथा को लोकनृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया

30 Sep 2026

खंडवा में आपसी रंजिश का खूनी अंत: गैंगवार में युवक की मौत के बाद तनाव, फरार आरोपियों पर लगेंगी हत्या की धाराएं

30 Sep 2026
विज्ञापन

आईएसआई से जुड़े दंपती समेत तीन गिरफ्तार, एके-47, एके-56 और 10 किलो हेरोइन बरामद

30 Sep 2026

‘सीएम योगी ने भगवान की भी जाति बना दी’, सपा प्रवक्ता डॉ. सुभाष राजभर का हमला

30 Sep 2026
विज्ञापन

औरैया: गाली-गलौज का विरोध करने पर तांडव, दुकान में मारपीट के बाद बाइकों में लगाई आग

30 Sep 2026

जैतो में मारपीट के बाद युवक के खुदकुशी मामले में दो दोस्त गिरफ्तार

धर्मांतरण पर बयान पर उठे विवाद में धीरेंद्र शास्त्री की सफाई

30 Sep 2026

दिल्ली में रफ्तार का कहर: ट्रक ने होटल मैनेजमेंट के दो छात्रों को रौंदा, देखेंं रिपोर्टर की ग्राउंड रिपोर्ट

30 Sep 2026

उज्जैन: चतुर्थी पर श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़

30 Sep 2026

कानपुर: प्रतिबंधित मांस मिलने का आरोप, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जूही थाने का घेराव कर किया हंगामा

30 Sep 2026

कानपुर: बालाजीपुरम में भरा बाढ़ का पानी, आवागमन के लिए लोगों ने बनाया आनोखा रास्ता

29 Sep 2026

कानपुर: गोपालापुरम में जलभराव से जूझ रहे लोग, नाव से आवागमन करने को मजबूर हुए लोग

29 Sep 2026

बागपत: साध्वी प्राची बोलीं- अवैध मदरसे और मजारों पर चलाया जाए बुलडोजर

29 Sep 2026

रुड़की: हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष को गोली मारी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

29 Sep 2026

कर्णप्रयाग: महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने गंगा आरती में लिया भाग, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

29 Sep 2026

सदन की बैठक में कौशलपुरी मंडल अध्यक्ष विवाद में महापौर बोलीं- कार्यालय से गायब हुईं फाइलें

29 Sep 2026

एलपीयू हिंसा की ग्राउंड रिपोर्ट: आगजनी और तोड़फोड़ इत्तेफाक नहीं

कानपुर: दीदी मां मंदाकिनी ने कहा- जेन जी को रामकथा कथा से जोड़ें, सुसंस्कार दें

29 Sep 2026

VIDEO: आलू व्यापारी से बदमाशों ने की लूट, लोहे की रॉड से किया हमला

29 Sep 2026

एमबीपीजी चुनाव बवाल: आर्यन बेलवाल आगे...धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र, कालेज गेट पर प्रदर्शन; पुलिस ने की लाठीचार्ज

29 Sep 2026

टिहरी: छात्र संघ चुनाव के बाद भिड़े दो गुट, दुकानदार को पीटा

29 Sep 2026

पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर पलवल में सेवा संकल्प अभियान

29 Sep 2026

कानपुर: एलिवेटेड पुल पर केमिकल ड्रम से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर फैला केमिकल

29 Sep 2026

Saharanpur: मुलाना गए थे दवाई लेने, रास्ते में मिली बेटी के मेडल की खबर: पिता

29 Sep 2026

पलवल में सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटकों से दिए राष्ट्र निर्माण के संदेश

29 Sep 2026

पांच खेल नर्सरियां बंद होने के बाद 32 की फिर होगी जांच

29 Sep 2026

फैक्टरी में घुसे बदमाशों ने चौकीदार दंपती से मारपीट कर लूटा, तीन गिरफ्तार

29 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed