फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Archbishop Dr Raphy Manjaly says priest is bridge between God and people

ईश्वर और जनता के बीच सेतु होता है पुरोहित: महाधर्माध्यक्ष डॉ. राफी मंजलि

Sun, 11 Oct 2026 06:04 PM IST
Arun Parashar Arun Parashar
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:04 PM IST
Archbishop Dr Raphy Manjaly says priest is bridge between God and people
आगरा महाधर्मप्रांत और समस्त ईसाई समाज के लिए रविवार का दिन विशेष हर्ष, उल्लास एवं ईश्वर के प्रति कृतज्ञता का अवसर रहा। वजीरपुरा मार्ग स्थित ऐतिहासिक निष्कलंक माता महागिरजाघर में आयोजित भव्य धार्मिक समारोह में आगरा के महाधर्माध्यक्ष डॉ. राफी मंजलि ने चार उपयाजकों को पुरोहित पद पर अभिषिक्त किया। पुरोहिताभिषेक प्राप्त करने वालों में डीकन स्वप्निल संजव दाबरे, डीकन सुमन टोपनो, डीकन जीवन प्रकाश मचाडो और डीकन सतीश केरकेट्टा शामिल हैं। इस पावन अवसर पर महागिरजाघर को भव्य रूप से सजाया गया था। पुरोहिताभिषेक समारोह में आगरा महाधर्मप्रांत के सोलह जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुरोहितों, धर्मसमाज की धर्मबहनों, विश्वासियों तथा नवाभिषिक्त पुरोहितों के परिजनों ने भाग लिया। पूरा गिरजाघर प्रार्थना, भक्ति, आध्यात्मिक उल्लास और ईश्वर के प्रति धन्यवाद की भावना से परिपूर्ण दिखाई दिया। समारोह के दौरान अपने प्रभावशाली प्रवचन में महाधर्माध्यक्ष डॉ. राफी मंजलि ने पुरोहित के आध्यात्मिक जीवन, दायित्वों और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुरोहित ईश्वर और सामान्य जनता के बीच एक सेतु की भांति होता है। उसका प्रमुख दायित्व ईश्वर के वचन की घोषणा करना, पवित्र धार्मिक अनुष्ठानों को सम्पन्न कराना, प्रार्थना एवं संस्कारों के माध्यम से विश्वासियों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देना तथा उन्हें ईश्वर के और निकट लाना है। महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि पुरोहित केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर उन्हें सांत्वना, आशा और मार्गदर्शन भी प्रदान करता है। रोगियों की सेवा करना, दुःखी एवं निराश लोगों को सहारा देना, पापों की क्षमा के लिए ईश्वर की दया का संदेश देना और समाज में प्रेम, शांति तथा भाईचारे की भावना को मजबूत करना भी उसके महत्वपूर्ण दायित्व हैं। चारों नवाभिषिक्त पुरोहितों को संबोधित करते हुए महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में पुरोहितों की जिम्मेदारियां और भी महत्वपूर्ण हो गई हैं। उन्हें अपने जीवन, आचरण, विनम्रता और मधुर व्यवहार के माध्यम से प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाओं को साकार करना चाहिए। नव पुरोहित अपने जीवन को ईश्वर और मानवता की सेवा के लिए समर्पित करें तथा प्रत्येक व्यक्ति के प्रति करुणा, प्रेम और सम्मान का भाव रखें। उन्होंने कहा कि पुरोहित का जीवन त्याग, समर्पण, आज्ञापालन और सेवा का जीवन है। उसे अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर ईश्वर की इच्छा के अनुसार कार्य करना चाहिए तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रेम, दया और ईश्वरीय करुणा का संदेश पहुंचाना चाहिए। समारोह में एक अत्यंत भावुक क्षण तब आया, जब चारों उम्मीदवारों के माता-पिता एवं परिजनों ने उन्हें महाधर्माध्यक्ष को समर्पित किया। इसके बाद महाधर्माध्यक्ष ने उम्मीदवारों की स्वेच्छा और पुरोहित पद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के संबंध में सहमति प्राप्त की। पुरोहिताभिषेक की परंपरागत विधि के अनुसार चारों उम्मीदवारों ने आजीवन ब्रह्मचर्य एवं आज्ञापालन सहित पुरोहित जीवन से संबंधित प्रतिज्ञाएं ग्रहण कीं। इसके पश्चात महाधर्माध्यक्ष ने उनके सिर पर हाथ रखकर पवित्र अभिषेक की विधि सम्पन्न की। उपस्थित पुरोहितों ने भी परंपरा के अनुसार नवाभिषिक्त पुरोहितों के सिर पर हाथ रखकर उनके लिए प्रार्थना की। इसके बाद पवित्र तेल से अभिषेक और पुरोहित पद के प्रतीक पवित्र वस्त्र धारण कराने की विधियां सम्पन्न की गईं। यह अवसर चारों नव पुरोहितों के जीवन का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक पड़ाव रहा, क्योंकि अब वे कलीसिया की सेवा, विश्वासियों के आध्यात्मिक मार्गदर्शन और प्रभु ईसा मसीह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए औपचारिक रूप से पुरोहित सेवा में प्रवेश कर चुके हैं। इस अवसर पर क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष श्री डेनिस सिल्वेरा ने चारों नवाभिषिक्त पुरोहितों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समारोह आगरा महाधर्मप्रांत के साथ-साथ समस्त ईसाई समाज के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कांगड़ा: खराब मौसम भी नहीं डिगा पाया श्रद्धालुओं की आस्था, मां बज्रेश्वरी के दरबार में उमड़ी भीड़

11 Oct 2026

देहरादून: नर्सिंग एकता मंच का हल्ला बोल, स्टाइपेंड की मांग को लेकर किया स्वास्थ्य मंत्री के आवास का कूच

11 Oct 2026

नवरात्र के पहले दिन देहरादून के मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

11 Oct 2026

छर्रा में मोटरसाइकिल छीनकर भागे चार बदमाश, मुकदमा दर्ज

11 Oct 2026

शाहजहांपुर: सड़क न बनने पर वित्त मंत्री ने जताई नाराजगी, जेल भेजने की दी चेतावनी

11 Oct 2026
विज्ञापन

मसूरी शरदोत्सव: प्रीतम के जागरों पर देर रात तक झूमे लोग, गीतों ने बांधा समा

11 Oct 2026

जालंधर में झमाझम बारिश से दिन में छाया अंधेरा, सड़कों पर जलभराव; ठंडी हवाओं से लुढ़का तापमान, चाय-पकौड़ों का लिया आनंद

11 Oct 2026
विज्ञापन

ऊना: पहले नवरात्र पर चिंतपूर्णी में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, सुबह 6 बजे से जाम में फंसे वाहन; सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के चालान

11 Oct 2026

सोलन: नालागढ़ के शिवालिक वैली स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

11 Oct 2026

गोहाना में 132 केवी लाइन पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, शाम 4 बजे तक बंद रहेगी बिजली की सप्लाई

11 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में खराब मौसम के बावजूद दूसरे दिन भी जिंदल चौक पर डटे अतिथि अध्यापक

11 Oct 2026

गोहाना में आहुलाना नर्सरी में तैयार हो रहे भविष्य के रेसलर, प्रतिदिन 35 खिलाड़ी ले रहे हैं कुश्ती का प्रशिक्षण

11 Oct 2026

शिमला: गेयटी थियेटर में जेसीबी न्यू शिमला स्कूल का वार्षिक समारोह शुरू, मेधावी विद्यार्थियों को किया जा रहा सम्मानित

11 Oct 2026

सीजेपी ने आज भी किया प्रदर्शन का आह्वान, हिरासत में प्रदर्शनकारी; कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

11 Oct 2026

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि

11 Oct 2026

अखिलेश के एक्स पर पोस्ट के बाद लखनऊ में पुलिस ने जेपीएनआईसी के सामने से हटाई बैरिकेडिंग

11 Oct 2026

सीतापुर में मां ललिता के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

11 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

11 Oct 2026

मौत को मात... रोहतक में 200 मीटर तक ट्रेन में खिड़की पर लटक घसीटे तरुण, सूझ-बूझ से बची जान

11 Oct 2026

वाराणसी में चीनी मांझे से बुजुर्ग की मौत, VIDEO

11 Oct 2026

बारिश ने फाजिल्का अनाज मंडी के प्रबंधों की खोली पोल, सड़कों पर भरा पानी; धान की फसल प्रभावित

उमरिया: पाली में मकान को चोरों ने बनाया निशाना, तीन से चार लाख के गहने और नकदी लेकर फरार

11 Oct 2026

डिवाइडर से टकराकर पलटी रुड़की डिपो की बस, चालक पर तेज गति में बस दौड़ाने का आरोप

11 Oct 2026

बेरी गौशाला मार्ग पर अज्ञात वाहन ने तोड़े बिजली के पांच पोल, कई घंटे बिजली बाधित

फतेहाबाद में मौसम बदला, खुले में पड़ा धान, तिरपाल से ढकने में जुटे व्यापारी

11 Oct 2026

टोहाना में नशा मुक्ति को लेकर युवाओं ने भरी हुंकार, बस स्टैंड से मैराथन को दिखाई हरी झंडी

11 Oct 2026

रोहतक में प्रथम नवरात्र में मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु, की पूजा-अर्चना

11 Oct 2026

छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान परेशान, बाजरा और अरहर की फसलें हो रहीं बर्बाद; VIDEO

11 Oct 2026

नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं का भीड़, VIDEO

11 Oct 2026

शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

11 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed