{"_id":"67695032643468265b0b7ff0","slug":"a-young-man-who-was-going-to-have-a-feast-was-beaten-with-sticks-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129154-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दावत खाने जा रहे युवक को लाठी-डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दावत खाने जा रहे युवक को लाठी-डंडे से पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 23 Dec 2024 05:29 PM IST
Link Copied
दावत खाने जा रहे युवक को लाठी डंडे से पीटा - गांव मधूपुर में हुई घटना, औंछा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव मधुपुर में आरोपी ने एक युवक को रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। औंछा क्षेत्र के गांव मधुपुर निवासी विवेक कुमार ने बताया कि रविवार को वह गांव भगवंतपुर में एक आयोजन में शामिल होने के लिए गए थे। देर शाम को दावत खाने के बाद वह घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में जहान नगर के पास भूपेंद्र उर्फ हुस्सा निवासी गांव खेरिया ने रोक कर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। मना करने पर आरोपी ने उन्हें लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वह जमीन पर गिर गए। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण जब घटनास्थल की ओर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।