Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Kasganj Road Accident One Dead as Car Collides with Bike Another Injured

यूपी: कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, मौसेरे भाइयों में एक की मौत; दूसरा गंभीर हालत में रेफर

Mon, 16 Nov 2026 09:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Mon, 16 Nov 2026 09:37 PM IST
सार

दोनों युवक सहावर क्षेत्र में तेरहवीं की दावत में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है, जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Kasganj Road Accident One Dead as Car Collides with Bike Another Injured
कासगंज सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में नगला सहजन के पास सोमवार की देर शाम कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं, जबकि उसके मौसेरे भाई को हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला ढक निवासी जसवीर (20) पुत्र नाथू सिंह सोमवार को अपने मौसेरे भाई ममतेश (25) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव बरई शाहपुर थाना सिकंदराराऊ के साथ बाइक से कासगंज आए थे। वे सहावर थाना क्षेत्र के गांव सरसवा में अपने छोटे भाई भोले की ससुराल में आयोजित तेरहवीं की दावत में शामिल होने गए थे। सोमवार देर शाम करीब 6:44 बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में गांव नगला सहजन के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान जसवीर की मौत हो गई, जबकि ममतेश की हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस ने बाइक सवारों के परिजन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल है। पुलिस ने हादसे के बाद कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed