{"_id":"6a8ff9d6b6e4b218930d6d84","slug":"video-himachal-taxi-operators-protest-permit-25-years-hunger-strike-shimla-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: टैक्सी ऑपरेटरों की दो टूक, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: टैक्सी ऑपरेटरों की दो टूक, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा अनशन
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:18 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश टैक्सी ऑपरेटर एवं ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से चौड़ा मैदान में चलाया जा रहा आमरण और क्रमिक अनशन वीरवार को चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे टैक्सी ऑपरेटरों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस फैसला नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
टैक्सी ऑपरेटरों की प्रमुख मांग प्रदेश में टैक्सी परमिट की निर्धारित अवधि को बढ़ाने से जुड़ी है। ऑपरेटरों का कहना है कि मौजूदा 12 साल की अवधि को बढ़ाकर 25 साल किया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में टैक्सी संचालन के लिए अधिक अवधि का प्रावधान है, इसलिए हिमाचल में भी इसी तरह की व्यवस्था लागू होनी चाहिए।
आमरण अनशन पर बैठे राम रतन शर्मा और अभी ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों को लेकर उन्हें लगातार गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि टैक्सी ऑपरेटर लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।
ऑपरेटरों ने यह भी मांग उठाई कि वाहनों को केवल उनकी निर्धारित आयु के आधार पर संचालन से बाहर करने के बजाय फिटनेस के आधार पर टैक्सियों को चलाने की अनुमति दी जानी चाहिए। उनका कहना है कि यदि वाहन तकनीकी रूप से फिट है तो उसे निर्धारित मानकों के तहत सड़क पर संचालित करने का अवसर मिलना चाहिए।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र ने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे ऑपरेटरों की सेहत बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने और आंदोलन समाप्त करवाने की दिशा में ठोस पहल करने की अपील की। टैक्सी ऑपरेटरों ने दोहराया कि मांगों पर समाधान होने तक चौड़ा मैदान में उनका आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।