फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Anaya Bangar Targets Elite Women’s Cricket in Australia, Eyes WBBL Opportunity

मैदान पर वापसी की तैयारी: ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगी अनाया बांगड़? 2027 में एलीट क्रिकेट में जगह बनाने का लक्ष्य

Thu, 27 Aug 2026 06:22 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 27 Aug 2026 06:22 PM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में एलीट महिला क्रिकेट खेलने का लक्ष्य लेकर वापसी की तैयारी कर रही हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कम्युनिटी स्तर पर खेलने की मंजूरी के बाद उनकी नजर डब्ल्यूबीबीएल में जगह बनाने पर है, हालांकि इसके लिए उन्हें चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

विज्ञापन
Anaya Bangar Targets Elite Women’s Cricket in Australia, Eyes WBBL Opportunity
अनाया बांगड़ - फोटो : Anaya Bangar (instagram)

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रही हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कम्युनिटी स्तर पर खेलने की मंजूरी मिलने के बाद अनाया का लक्ष्य मार्च 2027 से एलीट महिला क्रिकेट में जगह बनाने का है। वह आगे चलकर विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में खेलने की राह खोलना चाहती हैं।
विज्ञापन

Anaya Bangar Targets Elite Women’s Cricket in Australia, Eyes WBBL Opportunity
अनाया बांगड़ - फोटो : Instagram
क्रिकेट में वापसी पर क्या बोलीं अनाया?
25 वर्षीय अनाया ने बुधवार रात मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने क्रिकेट करियर की वापसी को लेकर बात की। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल उनकी किसी टीम में जगह तय नहीं हुई है, बल्कि उन्हें प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा, 'मैं यह दावा नहीं कर रही हूं कि मैंने कोई टीम बना ली है। मैं कह रही हूं कि मुझे एक टीम के लिए प्रतिस्पर्धा करने का अवसर दिया गया है और मैं इसके लिए मेहनत करना चाहती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Anaya Bangar Targets Elite Women’s Cricket in Australia, Eyes WBBL Opportunity
अनाया बांगड़ - फोटो : Instagram
ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट में वापसी की तैयारी
  • अनाया ने बताया कि वह लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर रहने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रही हैं। उनका लक्ष्य मार्च 2027 से एलीट स्तर की क्रिकेट में खेलने का है।
  • उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का आभार जताते हुए कहा कि उसके पास महिला क्रिकेट में निष्पक्षता, प्रतिस्पर्धात्मक अखंडता और समावेशिता के बीच संतुलन बनाने के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया है।
  • अनाया के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी मेडिकल हिस्ट्री, सर्जरी, हार्मोन और टेस्टोस्टेरोन स्तर, क्रिकेट पृष्ठभूमि, ट्रेनिंग फुटेज और मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट से जुड़े वैज्ञानिक एवं एथलेटिक प्रदर्शन संबंधी काम समेत कई पहलुओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

Anaya Bangar Targets Elite Women’s Cricket in Australia, Eyes WBBL Opportunity
अनाया बांगड़ - फोटो : Instagram
मार्च 2027 में फिर होगा टेस्ट
अनाया ने बताया कि जुलाई में हुए उनके ब्लड टेस्ट में कुल टेस्टोस्टेरोन स्तर 0.6 नैनोमोल प्रति लीटर दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि मार्च 2027 में होने वाला अगला टेस्ट उनके एलीट महिला क्रिकेट में खेलने की पात्रता के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, 'अगर मार्च 2027 का टेस्ट पुष्टि करता है कि मैं निर्धारित टेस्टोस्टेरोन मानदंडों को पूरा करती हूं, तो मैं एलीट महिला क्रिकेट के लिए चयन की प्रक्रिया में शामिल होने के योग्य रहूंगी, जिसमें विमेंस बिग बैश लीग का रास्ता भी शामिल है।'

Anaya Bangar Targets Elite Women’s Cricket in Australia, Eyes WBBL Opportunity
अनाया बांगड़ - फोटो : Instagram
'पात्रता का मतलब टीम में जगह मिलना नहीं'
अनाया ने इस बात पर जोर दिया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिली पात्रता या रास्ता मिलने का मतलब किसी टीम में जगह मिलना नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे अभी ट्रेनिंग करनी है, प्रतिस्पर्धा करनी है, प्रदर्शन करना है और उस अवसर को हासिल करना है। मैं भी यही चाहती हूं। मैं यह उम्मीद नहीं करती कि मेरा अतीत या मेरी पहचान मुझे क्रिकेट टीम में जगह दिलाएगी।' उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी अन्य खिलाड़ी की तरह ट्रेनिंग और प्रतिस्पर्धा करना चाहती हैं और चाहती हैं कि उनके अतीत का उनके क्रिकेट पर प्रभाव न पड़े।

Anaya Bangar Targets Elite Women’s Cricket in Australia, Eyes WBBL Opportunity
अनाया बांगड़ - फोटो : Instagram
बीसीसीआई से नहीं मिला था जवाब
अनाया ने इससे पहले भारत में महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं में खेलने की अनुमति के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अपील की थी, लेकिन उनके मुताबिक उन्हें बोर्ड की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की महिला क्रिकेट में भागीदारी को लेकर नियम भी अलग हैं। आईसीसी ने 2023 में अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी पर रोक लगाने की नीति अपनाई थी।

Anaya Bangar Targets Elite Women’s Cricket in Australia, Eyes WBBL Opportunity
संजय बांगड़-अनाया बांगड़ - फोटो : Anaya Bangar (instagram)
'क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ नीति का मुद्दा नहीं'
  • अनाया ने कहा कि क्रिकेट में वापसी उनके लिए सिर्फ किसी नीति या पात्रता से जुड़ा मामला नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने क्रिकेट इसलिए शुरू किया था क्योंकि उन्हें यह खेल पसंद है और वह खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करती थीं।
  • उन्होंने कहा, 'जब मैंने ट्रांजिशन किया, तो सबसे मुश्किल संभावनाओं में से एक यह थी कि शायद क्रिकेट में मेरे लिए अब कोई जगह नहीं होगी। मैंने वापसी का रास्ता तलाशने में कई साल बिताए। आज मेरे पास आखिरकार कोशिश करने का एक रास्ता है।'
  • अनाया ने यह भी माना कि महिला खेलों में निष्पक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक अखंडता को लेकर सवाल उठेंगे। हालांकि, उनका मानना है कि समावेशिता और निष्पक्षता को एक-दूसरे का विरोधी मानना जरूरी नहीं है और अच्छी खेल नीति दोनों पहलुओं पर विचार करने में सक्षम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed