{"_id":"6ac51b5a15044b8cea0066ef","slug":"video-aap-sarpanch-murdered-in-tarn-taran-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में आप सरपंच की हत्या, दिनदहाड़े बदमाशों ने गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में आप सरपंच की हत्या, दिनदहाड़े बदमाशों ने गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट
पट्टी हलके के गांव तूत में मंगलवार को दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के सरपंच अश्वनी कुमार उर्फ अश्वनी देवगन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब सरपंच अपनी इनोवा कार में सवार होकर दाना मंडी तूत स्थित अपनी आढ़त की दुकान की ओर जा रहे थे। तूत बस स्टैंड के पास बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
हमले के बाद दोनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए।
फायरिंग में सरपंच को तीन गोलियां लगीं, जबकि उनके साथ मौजूद ड्राइवर चमकौर सिंह भी गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत पट्टी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अश्वनी कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल ड्राइवर का उपचार चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।