Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Actor Kashish Saluja visited the ancestral village of Shaheed Kartar Singh Sarabha panchayat honored him
{"_id":"6ac4c61883e251bdb70fbcf1","slug":"video-actor-kashish-saluja-visited-the-ancestral-village-of-shaheed-kartar-singh-sarabha-panchayat-honored-him-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक्टर कशिश सलूजा पहुंचे शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक गांव, पंचायत ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टर कशिश सलूजा पहुंचे शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक गांव, पंचायत ने किया सम्मानित
वेब सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद करतार सिंह सराभा की ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले पानीपत के युवा अभिनेता कशिश सलूजा मंगलवार को लुधियाना स्थित गांव सराभा पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद सराभा के पैतृक घर में नतमस्तक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और ग्रामीणों से शहीद के जीवन इतिहास को गहराई से जाना।
गांव पहुंचने पर ग्राम पंचायत की ओर से अभिनेता कशिश सलूजा का विशेष सम्मान किया गया। इस दौरान कशिश ने ग्रामीणों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इस ऐतिहासिक किरदार को जीवंत करने के लिए किस प्रकार कड़ी मेहनत की और सराभा जी के व्यक्तित्व को आत्मसात किया।
गांव सराभा में नतमस्तक होने के बाद कशिश लुधियाना स्थित अपने रिश्तेदारों के घर पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में अपने अभिनय के सफर और अनुभवों को साझा किया।
युवाओं को सदेश देते कशिश ने कहा "कोई भी पेशा बाहर से जैसा दिखता है, उसकी असली चुनौतियां तो उसे जीने के बाद ही समझ आती हैं। युवाओं को कभी खुद को किसी से कम नहीं आंकना चाहिए। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और हर दिन उसकी ओर एक कदम बढ़ाएं। निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।