{"_id":"6ac4cbea33bebc7e220eb8ac","slug":"video-video-rama-mathara-fara-bugdhha-sharathathhalo-ka-bhaugdha-hara-raja-pahaca-raha-eka-lkha-sharathathhal-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर फिर बढ़ी श्रद्धालुओं को भीड़, हर रोज पहुंच रहे एक लाख श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर फिर बढ़ी श्रद्धालुओं को भीड़, हर रोज पहुंच रहे एक लाख श्रद्धालु
अयोध्या । पितृपक्ष में अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। रामलला के दर्शन के लिए रोजाना करीब एक लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बीते तीन दिनों में ही तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए हैं। पिछले महीने रोजाना 60 से 70 हजार के आसपास रहने वाली श्रद्धालुओं की संख्या अब बढ़कर करीब एक लाख पहुंच गई है।
देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ मंदिर में दान और चढ़ावे में भी तेजी आई है। पितृपक्ष से शुरू हुई श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी अब शारदीय नवरात्रि, दशहरा और दीपोत्सव की ओर बढ़ते हुए और तेज होने की उम्मीद है। रामपथ से लेकर राम जन्मभूमि परिसर और प्रमुख मंदिरों तक श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आने लगी है।30 से 50 लोगों के समूह में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश से भी बड़ी संख्या में जत्थे पहुंच रहे हैं।
दो अक्तूबर को राम मंदिर में 1.14 लाख, तीन अक्तूबर को 1.04 लाख और चार अक्तूबर को 93 हजार श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। मलयेशिया के 25, कनाडा के छह समेत करीब 70 विदेशी श्रद्धालुओं ने भी रामलला के दर्शन किए। अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालु अपने क्षेत्रीय भाषाओं में भजन गा रहे हैं। स्पीकर पर बज रहे भक्ति संगीत से रामपथ का माहौल उत्सव जैसा नजर आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।